गर्लफ्रेंड को Cockpit में ले जाकर फंसा एयर इंडिया का पायलट, जानिए कॉकपिट में कौन-कौन जा सकता है?
Rules for pilot: हाल ही में एयरइंडिया के पायलट के खिलाफ शिकायत हुई, जिसके बाद कॉकपिट के नियम ही सवालों के घेरे पर आ गए। आइये समझते हैं कि कॉकपिट के क्या नियम हैं, जिनका एक पायलट को पालन करना होता है।

Strict rules of cockpit: एयर इंडिया के विमान में कॉकपिट के अंदर अपनी महिला मित्र को बुलाना पायलट को उस वक्त भारी पड़ गया, जब महिला क्रू ने पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब पायलट अपनी इस हरकत को लेकर सुर्खियों में हैं।
गर्ल फ्रेंड को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट
पूरी घटना की शिकायत महिला क्रू ने दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया कि महिला को बिजनेस क्लास में खाना सर्व किया गया। मामले के सामने आने के बाद अब कॉकपिट के नियमों पर ही सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
पायलट के खिलाफ हुई शिकायत
यूं तो पायलट के लिए कॉकपिट में कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिनके तहत उन्हें काफी चीजों पर पाबंदी होती है। लेकिन इन सभी को नजरअंदाज करते हुए एयरइंडिया की फ्लाइट में पायलट अपनी महिलामित्र को लेकर गए और क्रू से उसे बिजनेस क्लास का ट्रीटमेंट देने को कहा। फिलहाल मामला संज्ञान में आया है, जब महिला क्रू ने पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आइये समझते हैं विमान के नियम, खासकर कॉकपिट के, जिनके तहत कई ऐसी पाबंदियां होती हैं, जिनका पायलट को पालन करना होता है।
कॉकपिट क्या होती है?
सबसे पहले समझते हैं कि कॉकपिट होती क्या है। दरअसल, ये एक ऐसी जगह है, जहां बैठकर पायलट और को पायलट विमान उड़ाते हैं। यहां पर पायलट को सारे जरूरी अलर्ट मिलते हैं और यहीं से फ्लाइट का पूरा कंट्रोल भी होता है। इस जगह को काफी अहम माना जाता है। ऐसे में कुछ नियम होते हैं, जिनका पायलट को पालन करना होता है।
क्या कहते हैं कॉकपिट के नियम?
सबसे पहला नियम होता है प्लेन चलाते हुए कॉकपिट में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल पर मनाही। कॉकपिट में पायलट किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं चला सकता। दूसरी और अहम बात ये कि फ्लाइट के संचालन से 8 घंटे पहले पायलट शराब नहीं पी सकता। फ्लाइट से पहले एल्कोहॉल लेने पर सख्त पाबंदी है।
स्ट्रेस से दूर रहते हैं पायलट
एक नियम शिफ्ट को लेकर बना होता है। दरअसल, पायलट लंबी शिफ्ट नहीं कर सकते। वे फ्लाइट में ही आराम कर सकते हैं। लेकिन आराम करते वक्त भी सीट पर दूसरा पायलट जरूर होना चाहिए। पायलट को स्ट्रेस से भी दूर रखा जाता है। इसके अलावा दो पायलट साथ में खाना भी नहीं खा सकते। इसका कारण ये है कि अगर खाने में किसी तरह की परेशानी हो तो दूसरा पायलट सारा काम संभाल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications