'आपलोग अभी बच्चे पैदा ना करें, यह उनके जन्म का उचित समय नहीं', AI एक्सपर्ट ने दी हैरान करने वाली सलाह
AI Expert Mo Gawdat Advice: AI एक्सपर्ट मो गॉडट ने हैरान करने वाली सलाह दी है। उन्होंने भावी माता-पिता से बच्चे पैदा न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह विनाशकारी समय है।
AI Expert Mo Gawdat Advice: गूगल के पूर्व कर्मचारी और एआई एक्सपर्ट ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को चौंकाने वाली सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अभी आपलोग बच्चे पैदा न करें। क्योंकि एआई तकनीक के दौर में बच्चे पैदा करने का यह उचित समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था, ग्लोबल वॉर्मिंग और एआई मिलकर कई तरह के खतरे पैदा कर रही है। इस उथल-पुथल भरे समाज में बच्चे को जन्म देना ठीक नहीं है। एआई विशेषज्ञ ने कहा कि भावी माता-पिता को तब तक बच्चे पैदा करने से बचना चाहिए, जब तक कि तकनीक नियंत्रित न हो जाए। नहीं तो इसके संभावित विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं।

गूगल एक्स (Google X) के पूर्व चीफ बिजनेस ऑफिसर मो गॉडट ने पॉडकास्ट की एक एपिसोड पर ये बात कही। उन्होंने कहा कि एआई एक तूफान का हिस्सा है, जिसे पूरा समाज सामना कर रहा है। यह जोखिम बहुत बड़ा है। मानवता के लिए अन्य सभी खतरों पर विचार करते समय आपको बच्चे पैदा करने से बचना चाहिए।
मो गॉडट ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक मां-बाप नहीं बने हैं, वे कुछ और समय के लिए इसे टाल दें। एआई की एडवांसमेंट के चलते आगे कई तरह के खतरे हैं। बच्चों की भविष्य सुरक्षित करने के लिए अभी उन्हें इस दुनिया में नहीं लाएं।
बता दें कि इससे पहले एलन मस्क और ऐपल के को-फाउंडर स्टीव वॉजनियाक भी इस तरह की बात कर चुके हैं। दोनों ने एक ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करते हुए अपील की थी कि एआई के क्षेत्र में और इनोवेशन को कम-से-कम 6 महीने के लिए रोक दिया जाए।
यह भी पढ़ें- OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने PM Modi से की मुलाकात, AI के खतरों को लेकर खास चर्चा












Click it and Unblock the Notifications