OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने PM Modi से की मुलाकात, AI के खतरों को लेकर खास चर्चा

OpenAI CEO Sam Altman Meets PM Modi: ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एआई को लेकर खास चर्चा की। ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात काफी अच्छी रही।

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने PM Modi से की मुलाकात
Photo Credit:

OpenAI CEO Sam Altman Meets PM Modi: ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ (CEO) सैम ऑल्टमैन भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और इसके नकारात्मक पहलुओं पर पीएम मोदी से चर्चा की। खासतौर पर एआई के खतरों पर बातचीत हुई।

ऑल्टमैन ने आईआईआईटी दिल्ली में डिजिटल इंडिया डायलॉग्स कार्यक्रम के दौरान बताया कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात बेहद सुखद रही। कहा कि पीएम मोदी ने (एआई) के प्रति काफी उत्साह दिखाया। एआई के बेनिफिट्स को देख पीएम मोदी काफी उत्साहित नजर आए। ऑल्टमैन ने पीएम मोदी से पूछा कि भारत ने ChatGPT, OpenAI के AI चैटबॉट को इतनी उत्सुकता और जल्दी में क्यों अपनाया। पीएम मोदी ने सैम ऑल्टमैन के सवालों के जवाब दिए।

Recommended Video

    दिमाग में जो चल रहा है उसे पढ़ सके AI

    सैम ऑल्टमैन ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के साथ एआई को लेकर खूब बातचीत की। एआई टेक्नोलॉजी से भारत कैसे लाभान्वित हो सकता है, इस मुद्दे पर भी बातचीत हुई।

    वहीं, दूसरी तरफ इटली ने ChatGPT को बैन कर दिया है। इटली की डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने सुरक्षा कारणों से जुड़ी चिंताओं की वजह से इस पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद इटली पहला यूरोपीय देश बन गया है जिसने ChatGPT पर रोक लगाई है। ChatGPT, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा फंडेड और OpenAI की ओर से विकसित किया गया लोकप्रिय चैटबॉट है। इससे पहले चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों ने इस पर पहले से प्रतिबंध लगा रखा है।

    यह भी पढ़ें- Artificial Intelligence Risks: एआई के खतरों से सजग होती दुनिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+