Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर से गायब हुआ पालतू सांप छह महीने बाद मालकिन को मिला, फेसबुक ने किया बड़ा काम

दिल्ली, 13 मई। अगर आपकी कोई प्यारी चीज खो जाए और कुछ महीनों बाद अचानक मिल जाए तो कितनी खुशी होगी। इंग्लैंड के मैनचेस्टर की 24 साल की जास्मीन के साथ ऐसा ही हुआ। लेकिन उनकी कौन सी प्यारी चीज खो गई, उसके बारे में भी जानकर आपको हैरानी हो सकती है। दरअसल, 16 साल से जास्मीन एक सांप को पाल रही थी जो एक दिन घर से गायब हो गया। उसके गायब होने की कहानी भी दिलचस्प है जिसके बारे में आगे चर्चा करेंगे। गायब हुए सांप को जास्मीन तलाश करती रही लेकिन वह नहीं मिला। आखिरकार, सोशल मीडिया के जरिए जास्मीन को अपने खोए हुए सांप का पता छह महीने बाद चला। जास्मीन को यकीन नहीं हो रहा है कि उसका खोया हुआ सांप मिल गया है। पहले तो जास्मीन से मिलकर सांप ने गुस्सा दिखाया लेकिन फिर मालकिन को पहचानने के बाद वह शांत हो गया। अब सांप जास्मीन के साथ उसके नए फ्लैट में रह रहा है। आइए सांप के इस खोने-पाने की कहानी जानते हैं।

16 साल का मिकी वॉशरूम में छिपा

16 साल का मिकी वॉशरूम में छिपा

जास्मीन ने जिस सांप को पाला है वह कॉर्न स्नेक है। कॉर्न स्नेक जहरीला नहीं होता। जास्मीन ने पालतू सांप का नाम मिकी रखा है। बात नवंबर 2021 की है। 16 साल का मिकी सांप कुछ खा-पी नहीं रहा था तो जास्मीन को शक हुआ कि कहीं उसे कब्जियत तो नहीं हो गई है। जास्मीन ने सोचा कि सांप को नहलाना चाहिए, इससे शायद उसे कुछ राहत मिले। मिकी को लेकर जास्मीन वॉशरूम में गई। वहां एक टब में गुनगुना पानी लिया और उसमें सांप को डाल दिया। यह मिकी को पसंद नहीं आया और वो तुरंत टब से उछलकर निकला। मिकी जाकर वॉशरूम में सिंक के पीछे या किसी पाइप के पीछे जाकर छिप गया और निकलने का नाम नहीं लिया। जास्मीन ने इस बारे में कहा कि मिकी अगर किसी चीज से लिपट जाता था और वहां से अगर वह हटना नहीं चाहता था तो आप उसे हटा नहीं सकते थे। उसकी पकड़ बहुत मजबूत थी।

मिकी के बाहर निकलने का होता रहा इंतजार

मिकी के बाहर निकलने का होता रहा इंतजार

जास्मीन ने सोचा कि जब सांप शांत होगा तो खुद ब खुद निकल आएगा इसलिए वो इंतजार करने लगी। लेकिन मिकी वापस नहीं लौटा। वह वॉशरूम के किसी छेद में घुसा और नीचे बेसमेंट में चला गया। इसके बाद जास्मीन घबरा गई और पति जो के साथ मिलकर मिकी को खोजने लगी। लेकिन मिकी नहीं मिला। पालतू जीवों के जानकारों ने जास्मीन को बताया कि अब शायद मिकी कभी वापस नहीं लौटेगा, वो जहां है, वहां खुश है। और बाकी जिंदगी वो उधर ही बिताएगा। जास्मीन को लगा कि शायद मिकी की जिंदगी के लिए अच्छा ही हुआ कि वह चला गया। नवंबर में मिकी जिस मकान से गायब हुआ था, जास्मीन ने दिसंबर में उसे छोड़ दिया। वह नए मकान में शिफ्ट हो गई।

मिकी बूढ़ा भी हो चला था

मिकी बूढ़ा भी हो चला था

जास्मीन के पति जो का कहना था कि इंग्लैंड की सर्दी में शायद मिकी जिंदा नहीं रह पाएगा। वैसे भी वह 16 साल का हो चुका है और कॉर्न स्नैक की उम्र करीब 20 साल की होती है। ऐसा में यही लगा कि या तो वह किसी जीव का शिकार बन गया होगा या फिर बुढ़ापे की वजह से दम तोड़ चुका होगा। जो और जास्मीन दोनों ही मिकी को लेकर हताश थे। उसके वापस आने की कोई उम्मीद नहीं बची थी। लेकिन पिछले सप्ताह जास्मीन जब फेसबुक ब्राउज कर रही थी तो मैनचेस्टर स्टूडेंट ग्रुप में एक सांप की फोटो दिखी जिसके नीचे कैप्शन लिखा था- क्या किसी ने अपना सांप खोया है? जास्मीन ने तुरंत मिकी को पहचान लिया। जास्मीन खुशी से उछल पड़ी। उसने कहा, ओ माई गॉड, मिकी इज बैक (भगवान का शुक्र है, मिकी वापस आ गया)।

मिकी को देख जास्मीन को यकीन नहीं हुआ!

मिकी को देख जास्मीन को यकीन नहीं हुआ!

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जास्मीन उस शख्स तक पहुंची जिसके पास मिकी था। उसको देखकर एक पल के लिए यकीन करना मुश्किल था कि मिकी जिंदा है। दरअसल, मिकी के शरीर पर कुछ निशान थे जिसको देखकर जो और जास्मीन ने अपने पालतू सांप को पहचाना। मिकी को लेकर जास्मीन अपने नए फ्लैट में लौट गई। खोने के छह महीने बाद जब मिकी ने मालकिन को देखा तो पहले तो उसने फन फैला दिए और हमला करने के मूड में आ गया। लेकिन फिर मिकी ने भी मालकिन को पहचान लिया और शांत हो गया।

मालकिन के फ्लैट में आगे जिंदगी जी रहा मिकी

मालकिन के फ्लैट में आगे जिंदगी जी रहा मिकी

जास्मीन ने मिकी के बारे में कहा कि जब यह पता चला कि वह जिंदा है तो ऐसा लगा कि उसकी बहुत खराब हालत हो रही होगी, उसे खाना-पीना नहीं मिला होगा। लेकिन ऐसा नहीं था। मिकी ठीक-ठीक हालत में मिला। उसने जास्मीन से मिलते ही बता दिया कि वह खुश नहीं है। बहरहाल, जास्मीन ने कहा कि मिकी उसके साथ पिछले कई सालों से रह रहा है तो यह तो मालूम था कि वह हमें सूंघते ही पहचान जाएगा। ऐसा ही हुआ। उसे तकिए के खोल में रखकर हम ले आए हैं। मिकी अपने नए घर में खुश है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+