Video: लड़की ने खाया आग उगलता गोलगप्पा, मुंह में जाने के बाद देखिए क्या हुआ हाल

Video: लड़की ने खाया आग उगलता गोलगप्पा, देखिए क्या हुआ हाल

नई दिल्ली, 5 दिसंबर। फायर पान के बाद सोशल मीडिया पर फायर गोलगप्पे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अहमदाबाद में स्ट्रीट फूड का मजा दे रही एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की गोलगप्पे के स्टॉल पर पहुंचती है, लेकिन ये गोलगप्पा कोई आम पानी पूड़ी नहीं है। आग उगलते इस गोलगप्पे को खाने का अपना मजा है।

 After Fire Pan Now Fire Golgappa: Girl Eating Fire Golgappa, what happens next will shocked you, video viral

अहमदाबाद में फायर गोलगप्पा वाला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। तीखे-मीठे, चटपटे गोलगप्पे आपने पहले कई बार खाएं होंगे, लेकिन जरा सोचिए क्या हो, जब आग उगलता गरमा गरम गोलगप्पा आपके मुंह में डाला दिया जाए। गोलगप्पा खाने वाले शौकीन लोगों के लिए ये नया अनुभव है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कृपाली पटेल नामक फूड फ्रीक ने शेयर किया है। वीडियो में देख जा सकता है कि फूड वेंडर गोलगप्पे को लड़की के मुंह में रखने से पहले उसमें आग लगा देता है और जलता हुआ गोलगप्पा लड़की के मुंह में रख देता है। फायर पानी पूड़ी का वीडियो शेयर कर लड़की ने लिखा, ये अहमदाबाद का पानी पूड़ी है।

ये वीडियो कुछ सेकेंड का है। वीडियो को देसकर लोग फायर पान को याद कर रहे हैं। फायर पान में पान में आग लगाकर जलता हुआ पान मुंह में डाल दिया जाता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया इस तरह से अजीबो गरीब फूड के वीडियो और फोटोज आते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जहां ओरियो बिस्कुट का पकौ़ड़ा बनाया। इसी तरह से मैगी खीर का वीडियो वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+