'I Need Some Fun...' 85 साल की हैटी अभी भी जवां, 39 साल के बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद नए प्यार की तलाश में

न्यूयॉर्क, जुलाई 10: कहते हैं कि प्यार करने की ना कोई उम्र नहीं होता है और ना ही कोई सीमा। उम्र चाहे कितनी भी हो दिल जवां होना चाहिए। जी हां, ऐसा ही कुछ अमेरिका में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में हो रहा हैं, जिस उम्र में अकसर लोग पूरी तरह से अस्पतालों के चक्कर लगा रहे होते या फिर एक उबाऊ जीवन जी रहे होते हैं, उस उम्र में एक बुजुर्ग महिला को अपने नए प्यार की तलाश हैं। इसके लिए वो बकायदा डेटिंग वेबसाइट पर अपने प्यार की तलाश में लगी हुईं हैं।

85 साल की हैटी रेट्रोएज को नए प्यार की तलाश

85 साल की हैटी रेट्रोएज को नए प्यार की तलाश

हो सकता है कि आपको यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह 100 फीसदी सच है। न्यूयॉर्क की रहने वाली 85 साल की तलाकशुदा बुजुर्ग महिला हैटी रेट्रोएज अपने 39 साल के बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के अब नए प्रेमी की तलाश करने में लगी हुई हैं। इसके लिए उन्होंने डेटिंग साइट बम्बल का सहारा लिया है, जिससे वो अपने नए प्यार को पा सकें। बम्बल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने साफ लिखा है कि उनको जिंदगी में कुछ फन की चाहत हैं। 85 की उम्र में डेटिंग की इच्छा रखने वाली हैटी रेट्रोएज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में हैं।

कम उम्र के पुरुषों को डेट करने की खाई कसम

कम उम्र के पुरुषों को डेट करने की खाई कसम

दरअसल, 48 साल की उम्र में शादी टूटने के बाद हैटी रेट्रोएज ने सिर्फ कम उम्र के पुरुषों को डेट करने की कसम खाई थीं। सन टाइम्स से बातचीत करते हुए साफ कहा कि मैं अब किसी को डेट नहीं कर रही हूं। बंबल पर पोस्ट कर रही हूं क्योंकि उनके कुछ दोस्त वहां पुरुषों से मिले हैं। मैं अब फिर से डेट करना शुरू करूंगी ताकि मैं वापस खुश रह सकूं, और फिर से प्यार का आनंद ले सकूं।

टिंडर ने किया हैटी को ब्लॉक

टिंडर ने किया हैटी को ब्लॉक

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में उनको इजराइली युवक का कॉल आया, जिसने बताया था कि वो उनका क्रश है। ऐसा नहीं है कि वो पॉपुलर डेटिंग साइट टिंडर पर नहीं हैं। हैटी इससे पहले हफ्ते में तीन बार टिंडर डेट पर जाती थी, लेकिन उनको टिंडर ऐप से ब्लॉक कर दिया गया था। ऐसे में उन्होंने नए डेटिंग ऐप्स पर अपने प्यार को ढूंढने के लिए किस्मत आजमाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक हैटी ने साल 1984 में अपने पति से तलाक ले लिया था।

इस वजह से लिया पति से तलाक

इस वजह से लिया पति से तलाक

हैटी के मुताबिक उनके पति से तलाक लेने का यह कारण था कि उनको लगा कि उनके पति ने अपने बच्चों को कॉलेज में लाने के लिए पर्याप्त मेहनत नहीं की है। यानी कि अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थे। वह दो बच्चों की मां हैं, जिनके तीन पोते-पोतियां हैं, हैटी डांसर भी रह चुकीं हैं और फिलहाल एक लाइफ कोच और राइटर के तौर पर अपना काम कर रहीं हैं।

टीवी शो में भी आ चुकीं हैं नजर

टीवी शो में भी आ चुकीं हैं नजर

बता दें कि वो एक टीवी शो का भी हिस्सा रह चुकीं है। साल 2018 में हैटी अपने 39 साल के एक्स बॉयफ्रेंड जॉन के साथ टीवी शो एज गैप लव में दिखाई दीं थी। उन्होंने बताया कि टीवी शो के बाद उन्होंने उसको डेट करना बंद कर दिया था। वहीं नए प्यार की तलाक में एक बार हैटी ने न्यूज पेपर में एड भी दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो 35 साल से कम उम्र के पुरुषों को डेट करना पसंद करेंगी, इस एड के बाद उनको एप्लीकेशन की बाढ़ आ गई। हैटी फिट रहने के लिए स्विमिंग और फिटनेस क्लास भी जातीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+