अफगानिस्तान: पति के बिना घर से बाहर निकली तो सिर काटकर कर दी हत्या
अफगानिस्तान में एक महिला को पति के बिना बाजार जाने पर मौत की सजा मिला। सरेआम उसका सिर कलम कर उसकी हत्या कर दी गई।
काबुल। पति के बिना महिला का घर से बाहर निकलना यहां अपराध है। इस अपराध के लिए सजा भी बहुत सख्त है। नियम का उल्लधंन करने वाले का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है। जी हां बिना पति के बाजार निकलने की वजह से महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला अफगानिस्तान में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक महिला का सिर उसके धड़ से सिर्फ इसलिए अलग कर दिया क्योंकि वो अपने पति को साथ लिए बिना अकेले बाजार चली गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के लट्टी टाउन के पास स्थित एक गांव में महिला का सिर कलम कर दिया गया। इ इलाके पर तालिबान का आधिपत्य है। सर-ए-पुल प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जबिउल्लाह अमानी ने बताया कि कुछ कट्टरपंथियों ने 30 साल की महिला को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो अपने पति के बिना ही बाजार चली गई थी। दरअसल महिला का पति ईरान में रहता है और उसका कोई बच्चा भी नहीं था। ऐसे में उसे बाजार अकेले जाना पड़ा, जबकि तालिबानी शासन के मुताबिक महिलाएं बिना पुरूष के घर से बाहर नहीं निकल सकती।
घर से बाहर निकलते समय उनके साथ एक करीबी पुरुष रिश्तेदार का होना अनिवार्य है। तालिबानी शासन महिलाओं को लेकर काफी सख्त हैं। उन्हें उनका घर से बाहर निकना या फिर उनका नौकरी करना या फिर पढ़ाई-लिखाई करना बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में महिला द्वारा बिना किसी पुरूष के साथ लिए बाजार जाने से नाराज कट्टरपंथियों ने उसका सिर कलम कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हलांकि तालिबान ने इस घटना के पीछे अपना हाथ होने से इंकार किया है। आपको बता दें कि इसी साल दक्षिणी कंधार के एक हवाईअड्डे पर काम करने वाली 5 अफगान महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि तालिबान महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नही देता।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications