प्लेन में टॉपलेस हुई लेडी, मचाया हंगामा, बोली- मार दो मुझे, लेकिन पीकर रहूंगी सिगरेट
फ्लाइट में कॉकपिट पर धूम्रपान करने की जिद में महिला ने बच्चों की परवाह नहीं की। क्रू मेंबर्स की रिक्वेस्ट को दरकिनार करते हुए उसने जमकर बवाल काटा।

Aeroflot passenger: स्टावरोपोल से रूस की राजधानी मास्को जाने वाली एक फ्लाइट में एक हैरान कर देने घटना समान आई, जब एक महिला यात्री अचानक टॉपलेस हो गई। महिला ने विमान में जमकर हंगामा किया। वो फ्लाइट अटेंडेंट के मना करने पर भी नहीं मानी।
मॉस्को जा रहे रूसी एयरलाइंस एयरफ्लोट (Aeroflot) विमान में एक महिला फ्लाइट में ही सिगरेट पीने की मांग कर रही थी। फ्लाइट अटेंडेंट्स के मना करने के बावजूद वो अपनी जिद पर अड़ी रही और जमकर हंगामा काटा। सिगरेट पीने के लिए उसने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। बाद में वो बाहर निकली और पैसेंजर्स के सामने ही टॉपलेस हो गई। महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देख कैप्टन ने उसको प्लास्टिक की हड़कड़ी लगाने का आदेश दिया।
महिला की पहचान 49 वर्षीय अंजेलिका मोस्कविटिना के रूप में की गई है। रूसी एयरलाइंस एयरफ्लोट के प्रवक्ता ने कहा कि विवाद तब शुरू हुआ जब महिला को एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा धू्म्रपास से रोका गया। एयरफ्लोट एयरलाइंस (Aeroflot Airlines) के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि महिला यात्री के गलत व्यवहार के कारण विमान के कप्तान ने उस पर सख्ती नियंत्रण करने का निर्णय लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में महिला अपनी सीट से उठकर शौचालय में धूम्रपान करने के लिए उठी थी। लेकिन जब फ्लाइट अटेंडेंट से उसे टोका तो वो उग्र हो गई और चिल्लाकर कर कॉकपिट में अपना रास्ता बनाने की कोशिश करने लगी। इस प्रयास में उसने अपना टॉप भी उतार दिया।
इस दौरान महिला लगातार फ्लाइट क्रू के साथ बहस में उलझी थी। क्रू उससे विनम्रता से अपनी सीट जाने और कपड़े पहनने का अनुरोध कर रहे थे। लेकिन महिला फ्लाइट में बैठे बच्चों की भी परवाह नहीं कर रही थी, और चिलाए जा रही थी। महिला हर हाल में कॉकपिट पर जाना चाहती थी। वो कह रही थी कि मुझे यहीं मार दो, लेकिन मुझे धूम्रपान करना है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications