क्यों वायरल हो रही है बिल्ली के साथ सोते इस शख्स की तस्वीरें

दुनियाभर में क्यों वायरल हो रही है बिल्ली के साथ सोते टैरी की तस्वीरें

नई दिल्ली। दुनियाभर के पशुप्रेमी, खासतौर से बिल्लियों को पसंद करने वाले लोग बीते तीन दिनों से इंटरनेट पर वायरल हो रही एक तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में एक शख्स यूएस के विसकोसिन शहर में एक बिल्लियों के एक शेल्टर होम में सोता दिख रहा है। उसके पास एक प्यारी सी कैट भी है।

तस्वीर हो रही वायरल

तस्वीर हो रही वायरल

बिल्ली के साथ सोता दिख रहा ये शख्स टैरी है। ये तस्वीरें 19 सितंबर को फेसबुक पर शेयर की गईं, जिसके बाद इनको यूजर लगातार शेयर और लाइक कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर करीब 60,000 रिएक्शन आ चुके हैं जबकि 16 हजार से ज्यादा बार ये शेयर हो चुकी है।

बिल्लियों को ब्रश करना पसंद

बिल्लियों को ब्रश करना पसंद

टैरी की ये तस्वीर 'सेफ हैवन पैट सेंक्चुरी' शेल्टर होम के फेसबुक पेज से शेयर की गई हैं। यहां बीमार बिल्लियों को आश्रय दिया जाता है। पोस्ट के साथ लिखा गया है, टेरी एक दिन आया और खुद का परिचय दिया। उसने कहा किवो बिल्लियों को ब्रश करना पसंद करता है।

टैरी जानता है बिल्लियों की पसंद, नापसंद

टैरी जानता है बिल्लियों की पसंद, नापसंद

फेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि टैरी ने यहां रोजाना आना शुरू कर दिया। वह बखूबी जानता है कि बिल्लियों को क्या पसंद है और क्या नापसंद। टेरी एक बेहद अच्छा वॉलिंटियर है। ये पिक्चर इतनी वायरल हो रही हैं कि इसके बाद शेल्टर होम को काफी फंड भी मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+