पूरी बदल गई एसिड अटैक की शिकार लड़की, केवल तीन महीने में हुआ ये चमत्कार

लंदन। जून में एसिड अटैक का शिकार हुई लंदन कि रेशम खान की सेहत में अब काफी सुधार है। हाल ही में ईद के मौके पर उन्होंने अपनी रिकवरी की फोटोज शेयर की जो देखते ही देखते पर वायरल हो गई हैं। लोग उनकी हिम्मत और साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने उनके नाम कई संदेश भी भेजे हैं।

Viral

जन्मदिन के दिन अनजान शख्स ने फेंका था एसिड

जन्मदिन के दिन अनजान शख्स ने फेंका था एसिड

रेशम खान ईस्ट लंदन की रहने वाली हैं और बिजनेस मैनेजमेंट की स्टूडेंट हैं। जून में जब वो कजिन के साथ अपना 21वां जन्मदिन मना रही थीं तब एक अनजान शख्स ने आकर उन पर एसिड फेंक दिया था। इस अटैक ने न केवल उनके चेहरे और शरीर पर घाव दिए, बल्कि उन्हें अंदर से भी तोड़ दिया। रेशम के कजिन भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पूरी दुनिया को बताई अपनी कहानी

पूरी दुनिया को बताई अपनी कहानी

इस घटना के बाद रेशम काफी सहम गई थीं। वो बाहर दुकान तक जाने में भी डरती थीं लेकिन इस मुश्किल वक्त में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी रिकवरी की पूरी जर्नी लोगों के साथ शेयर की। आज अटैक के तीन महीनें बाद जब रेशम का चेहरा लगभग पूरी तरह ठीक हो गया है, तो उन्होंने अपनी तस्वीरें दुनिया के साथ साझा की हैं।

मरीजों के लिए चला रही हैं मुहीम

एसिड अटैक के मरीजों की मदद के लिए रेशम ने एक मुहीम भी चलाई है। रेशम की मुहिम और उनके साथ आज पूरी दुनिया खड़ी है। अलग-अलग देशों से लोग उनके पास अपना मैसेज पहुंचा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+