11 बार ये महिला कर चुकी हैं शादी, 12वीं बार टूटा ब्याह तो बोलीं- 'मुझे अभी भी एक मर्द का इंतजार है...'
11 बार ये महिला कर चुकी हैं शादी, 12वीं बार टूटा ब्याह तो बोलीं- 'मुझे अभी भी एक मर्द का इंतजार है...'
नई दिल्ली, 04 जुलाई: अमेरिका की रहने वाली 52 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर मोनेट डायस को शादी करने की लत है। मोनेट डायस का दावा है कि वो 11 बार शादी कर चुकी हैं और 12वीं बार शादी करने की योजना बना रही हैं। मोनेट डायस का कहना है कि वो शादी करना बंद नहीं कर सकती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोनेट डायस ने बताया है कि वह 11 बार शादी कर चुकी हैं और 12वीं बार भी शादी करने वाली थीं लेकिन उनके मंगतेर ने शादी करने से इनकार कर दिया है। मोनेट डायस की 12वीं शादी करने की योजना फिलहाल रूक गई है लेकिन उनका कहना है कि वो हार नहीं मानने वाली हैं। मोनेट फिलहाल सिंगल हैं और सिंगल मदर भी हैं।

महिला ने बताया- 'मुझे लगा 12वीं शादी मेरी आखिरी शादी होगी...'
मोनेट डायस ने कहा, 'मुझे प्यार की तलाश में फिर से एक झटका लगा है। मेरे मंगेतर ने हाल ही में सगाई तोड़कर शादी करने से मना कर दिया है। ये मेरे लिए हार्ट ब्रेकिंग है लेकिन मैं हार नहीं मानने वाली हूं। मुझे लगा था कि ये मेरी आखिरी शादी होगी...इसके बाद मैं किसी रिश्ते में नहीं जाने वाली...लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खैर मैं अपनी कोशिश जारी रखूंगी।''

'मेरे लिए ये बहुत दर्दनाक था...'
टीएलसी को इंटरव्यू देते हुए मोनेट डायस ने कहा, ''मेरे लिए, मेरा रिश्ता टूटना सच में बहुत दर्दनाक है, खासकर इस रिश्ते में जहां मैंने बहुत कोशिश की थी। मैंने अपने मंगतेर जॉन को बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन उसने मेरी एक बात नहीं सुनी। मुझे इस बात का दुख है क्योंकि मैंने अपनी ओर से सारी कोशिश कीं...लेकिन हमारा रिश्ता वर्क नहीं कर पाया।''

एक ही मर्द से दो बार की महिला ने शादी
मोनेट डायस ने इंटरव्यू में अपने 11 शादी और अपने सभी पूर्व पतियों के बारे में बताया। मोनेट ने शो में कहा, "मेरे पहले पति को मैं हाई स्कूल में जानती थी और मैंने अपनी बहन से एक दिन कहा कि मैं उससे शादी करने जा रही हूं और मैंने दो महीने बाद उससे शादी कर ली।''
अपनी दूसरी शादी के बारे में मोनेट डायस ने कहा, "मेरे दूसरे पति के साथ रिश्ता ठीक-ठाक चला था। हमने एक साथ बहुत मजा किया लेकिन हमारा तलाक हो गया और फिर हमें लगा कि हम इसे सुलझा सकते हैं इसलिए मैंने उससे ही दोबारा शादी कर ली। लेकिन हम फिर से अलग हो गए।''

बताया इस पति से करती थी सबसे ज्यादा प्यार
मोनेट डायस ने कहा, ''अगर मैं पति नबंर चार की बात करूं तो उसके पहले से बच्चे थे। और मैं उसके बच्चों से बहुत प्यार करती थी। उसके बड़े बच्चे थे।'' अपनी अगली शादी के बारे में बात करते हुए महिला ने कहा , "नंबर पांच वाले मेरे पति से मैं सबसे अधिक प्यार करती थी। वो मेरे जीवन के प्यार में से एक थे। पति नंबर छह से मैंने दो बार शादी की थी। तो ये मेरी सातवीं शादी भी हुई।''

'नंबर 8 वाले पति से मैं ऑनलाइन मिली थी...'
मोनेट डायस ने कहा, "नंबर आठ वाले पति से मैं ऑनलाइन मिली और फिर एक हफ्ते बाद हम वेगास गए और शादी कर ली।'' उन्होंने आगे कहा, "नंबर नौ वाला पति शानदार था। वह उस तरह का लड़रा था, जिसको देखकर आप हमेशा आकर्षित महसूस करेंगे।''

'नंबर 11 वाले पति के बारे में कहने को कुछ नहीं है...'
मोनेट डायस ने कहा, "नंबर 10 वाले पति को भी मैं अपने स्कूल से जानती थी। वह एक बहुत अच्छा इंसान था। लेकिन हम सिर्फ दोस्त बने रहे। नंबर 11 के बारे में क्या बोलूं...बोलने लायक कुछ है नहीं, उसके साथ मेरा रिश्ता बिल्कुल ठीक नहीं था। उसके साथ मैं अब कभी नहीं रहना चाहती। कहने के लिए कुछ नहीं है।"

इतनी शादी को लेकर अब परिवार को रही है चिंता
इस कार्यक्रम में मोनेट की बहन मार्सी भी आई हुई थीं। मार्सी ने कहा कि जब उसकी बहन की पहली दो या तीन बार शादी हुई तो उसे कोई चिंता नहीं थी, लेकिन अब चिंता है कि वह कभी भी सही व्यक्ति से नहीं मिलेगी। बता दें कि मार्सी ने खुद एक ही बार शादी की है और 38 सालों से अपने पार्टनर के साथ हैं। बहन की बातों को सुनकर मोनेट ने कहा कि वह शादी करना नहीं छोड़ सकती हैं। वह बोलीं, ''मैं अभी भी अंत में एक अच्छी शादी की उम्मीद कर रही हूं।''












Click it and Unblock the Notifications