बाथरूम में छिपा बैठा था खतरनाक सांप, टॉयलेट करने गए शख्स के प्राइवेट पार्ट पर गड़ाए दांत

नई दिल्ली, जुलाई 06: सांप देखकर अच्छों-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। ,सोचिए अगर आप सुबह टॉयलेट जा रहे हैं औऱ आपको सीट पर एक जहरीला सांप दिख जाए तो आपकी क्या हालत होगी। ऑस्ट्रिया में एक शख्स को सुबह-सुबह टॉयलेट जाना उस समय महंगा पड़ गया जब सांप ने उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया। उसे अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया है। उसे अपने ही एक पड़ोसी की सनक का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसने घर में ही 11 सांप पाल रखे थे। जिसमें एक सांप ड्रेनेज पाइप से निकलकर उसके घर की टॉयलेट में आ गया था।

पड़ोसी की सनक का शिकार हुआ वृद्ध

पड़ोसी की सनक का शिकार हुआ वृद्ध

'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक,ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक 65 वर्षीय शख्‍स सुबह-सुबह टॉयलेट गया था। टॉयलेट सीट पर बैठते ही उसे कुछ अजीब सी चीज महसूस हुई। जब उसने देखा तो उसकी सीट में एक पांच फीट का पायथन सांप बैठा हुआ था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। वह कुछ समझ पाता और वहां से निकल पाता तब तक सांप ने शख्स के जेनिटल्स में अपने दांत गड़ा दिए।

बाथरूम गए शख्स के प्राइवेट पार्ट में सांप ने डसा

बाथरूम गए शख्स के प्राइवेट पार्ट में सांप ने डसा

शख्‍स ने तुरंत पुलिस को फोन किया। जो एक लोकल स्नेक एक्सपर्ट के साथ पहुंची। जिसके बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 65 साल के इस शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है। डॉक्टर्स का कहना था कि पायथॉन सांप जहरीले तो नहीं होते हैं लेकिन इस बात का खतरा था कि ये सांप टॉयलेट में मौजूद बैक्टीरिया से इंफेक्ट हो गया हो और इससे शख्स को भी इंफेक्शन की संभावना बढ़ सकती थी।

पड़ोसी ने 11 अन्य सांप भी पाल रखे हैं

पड़ोसी ने 11 अन्य सांप भी पाल रखे हैं

ये अजगर शख्स के पड़ोसी का पालतू था। टीम ने उसे वापस उसके मालिक को दे दिया। इस अजगर के अलावा शख्स ने 11 अन्य सांप भी पाल रखे हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी विषैला नहीं है। उसका कहना है कि उसे नहीं मालूम कि अजगर किस तरह उसके पिंजड़े स‍े निकलकर पड़ोसी के घर में जा पहुंचा। इस शख्‍स की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने इस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है

पुलिस ने इस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है

इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय एनिमल सर्विस को भी अलर्ट कर दिया था कि इस शख्स के घर पर कई खतरनाक सांप मौजूद हैं। पुलिस ने इस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है । यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो। सितंबर 2020 में, एक किशोर जो अपने फोन पर वीडियो देखते हुए टॉयलेट कर रहा तभी उसे सांप ने प्राइवेट पार्ट में डस लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+