ठुड्डी पर गिटार रखकर 3 मील पैदल चला गया शख्स, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 29 जून। जुनून जब हद से आगे बढ़ जाए तो एक अलग ही इतिहास बन जाता है। हम एक ऐसे ही क्रेजी शख्स की बात कर रहे हैं। जिसन एक एक या दो नहीं बल्कि 250 से ज्यादा कीर्तिमान अपने नाम हासिल किए हैं।

विश्व रिकॉर्ड बनाना जितना मुश्किल होता है उसे तोड़ना उससे भी कठिन है। कीर्तिमान स्थापित करने के लिए दिनरात एक करना पड़ता है। अमेरिका के इडाहो निवासी डेविड रश ने कुछ ऐसी मेहनत करने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। डेविड रश वो शख्स हैं जिन्होंने एक-दो या 10-20 नहीं बल्कि 250 से अधिक रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
हाल ही में डेविस रश ने एक अनोखा विश्व कीर्तिमान बनाया है। ठुड्डी (Chin) पर किसी चीज को रखकर बैलेंस बनाना और चलते रहना बेहद मुश्किल काम है। लेकिन डेविड रश ने इसे करके दिखाया है। उन्होंने 1 घंटे 7 मिनट तक अपनी ठुड्डी पर गिटार का बैलेंट बनाए रखा। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने 3.4 मील पैदल यात्रा भी कर डाली। बताया जाता है के यूएसए के डेविड अब तक 250 से ज्यादा रिकॉर्ड बना और तोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications