बाप-बेटे की ऐसी जुगलबंदी नहीं देखी होगी कभी, पिता 6 महीने के बच्चे को सिखा रहा है पुशअप लगाना

नई दिल्ली, सितंबर 05। सोशल मीडिया पर बाप-बेटे की जुगलबंदी का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मनमोहक है कि जिसने भी पहली बार देखा वो दूसरी बार देखने के लिए मजबूर हो गया। वायरल वीडियो में एक पिता अपने 6 महीने के बच्चे को पुशअप लगाना सिखा रहा है और बच्चा इतना स्मार्ट है कि वो पुशअप लगाने की पोजिशन में भी आ जाता है।

6 महीने का बच्चा पुशअप लगाने के लिए हुआ तैयार

6 महीने का बच्चा पुशअप लगाने के लिए हुआ तैयार

वायरल वीडियो में एक पिता अपने बच्चे के सामने पुशअप लगा रहा है। पिता को पुशअप लगाते हुए देख सिर्फ 6 माह का बच्चा भी पुशअप लगाने को तैयार हो जाता है। यह देख बच्चे का पिता अपनी खुशी नहीं रोक पाता और जोर-जोर से हंसने लगता है।

20 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो किया लाइक

20 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो किया लाइक

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर यह वीडियो जोशुआ टेराडा नाम के यूजर ने 15 अगस्त को शेयर किया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो पर यूजर्स के कई मजेदार कॉमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो को देख यूजर्स बच्चे के आर्म्स को लेकर हैरानी जता रहे हैं। वीडियो में बच्चे के हाथ पर काफी कट दिख रहे हैं।

बच्चे ने भी की पुशअप लगाने की कोशिश

बच्चे ने भी की पुशअप लगाने की कोशिश

वायरल क्लिप की शुरुआत उस आदमी से होती है जो बिस्तर पर पुश-अप करता है और अपने बेटे को भी पुशअप करने के लिए कहता है। बच्चा भी अपने पिता को एक्सरसाइज करते हुए देखता है और अपने पेट को बिस्तर पर रगड़ना शुरू कर देता है। वीडियो में आगे वो बच्चा अपने पिता की तरह पुशअप लगाने की कोशिश करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+