कैफे में चाऊमीन खा रहे शख्स के सामने आया अजगर, फिर क्या हुआ

स‍िंगापुर। आप किसी कैफे में बैठे हों अचानक वहां आपको खतरा दिखाई दे तो जाहिर सी बात है आप वहां से भाग खड़े होंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कुछ भी हो जाए ज‍िन्‍हें केवल अपनी खाने की प्‍लेट से मतलब होता है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को म‍िला सिंगापुर के एक कैफे में। दरअसल, यहां पर एक जनाब चाऊमीन खा रहे हैं उनके सामने अचानक सांप आ जाता है फिर भी वह टस से मस नहीं होते हैं। सोशल मीडिया इस घटना का पूरा वीड‍ियो शेयर हुआ है जिसे देखकर आप भी खूब मजे लेंगे।

सांप को देख भागे लोग तो यह जनाब नहीं हुए टस से मस

नूडल्‍स हैं इनके ल‍िए सबसे इंपॉर्टेंट

दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है क‍ि स‍िंगापुर के एक कैफे में एक सीनियर सिटीजन साहब संडे नूडल्‍स का मजा ले रहे हैं। इतने में बाकी लोग सांप सांप बोलकर वहां से भाग खड़े होते हैं। बाकी कस्‍टमर्स भी चौकन्‍ना हो जाते हैं। अपनी अपनी टेबल को छोड़कर लोग उस सांप को देखने पहुंच जाते है। पर एक साहब को बस अपनी नूडल्‍स ही सबसे प्‍यारी है उन्‍हें देखकर तो ऐसा लग रहा है क‍ि सांप क्‍या वहां कुछ भी आ जाता तो उन्‍हें फर्क नहीं पड़ता। उन्‍हें तो बस नूडल्‍स खाने से मतलब था। बस वह थोड़ी-थोड़ी झलक वहां से उस सांप पर डाल रहे थे।

जब फन उठाकर लपका सांप

हालांकि एक जनाब उसे कुर्सी उठाकर उसे मारने की ओर आगे बढ़ रहा है तो वह फन उठाकर उसकी ओर लपकता है। लेकिन जनाब भाग्‍यशाली न‍िकले क‍ि उनकी जगह उनकी कुर्सी आगे थी। अंतत: उन्‍हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। टेबल के नीचे बैठे उस सांप की लोगों ने आगे बढ़कर फोटो खींची और वीडियो बनाया। फ‍िलहाल तो जैफ सिम का वीडियो फेसबुक पर शेयर हुआ है। नीचे लिंक पर आप भी देख सकते हैं।

Watch video

https://www.facebook.com/jeff.cym/videos/pcb.10155225828983213/10155298159507889/?type=3&theater

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+