किया कुछ ऐसा कि नाम दर्ज हो गया गिनीज बुक में
नई दिल्ली। जब बात रिकॉर्ड बनाने या तोड़ने की हो तब तो लोग कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करते। वह आगे बढ़कर कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। आए दिन हमें गिनीज बुक में दर्ज होने वाले रिकॉर्ड के बारे में सुनने को मिलता रहता है। हाल ही में इस रिकॉर्ड में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम है पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के फाउंडर मोहम्मद राशिद का। कारनामे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

कराची के रहने वाले राशिद ने हाथ में अंडे को रखकर 30 सेकंड के भीतर सबसे ज्यादा 'ड्रिंक केन' तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने ड्रिंक केन तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। यह ड्रिंंक केन इस दौरान उनके हाथ में रखा अंडा भी सही सलामत रहा। उन्होंने इसके बाद हाथ में रखे अंडे को तोड़कर दिखाया और यह उपलब्धि हासिल कर ली।
इसके बाद उन्हें एक ग्लास में अंडे को तोड़कर भी दिखाना था कि वह असली है या नकली, क्योंकि जितने दबाव से उन्होंने केन को तोड़ा अंडे का बचे रहना लगभग नामुमकिन था। इसके अलावा राशिद के नाम कई और उपलब्धियां भी दर्ज हैं। राशिद ने इससे पहले एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा 'ड्रिंक केन' तोड़ने के साथ-साथ 1 मिनट में सिर से सहारे बोतल से सबसे ज्यादा कैप निकालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications