वीडियो: कार में छिपा बैठा था '10 फीट लंबा 'किंंग कोबरा', फिर क्या हुआ ?
नई दिल्ली। सांपों के राजा किंग कोबरा के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन जब यह आपकी कार में घर बना ले तो आपको कैसा लगेगा? चीन में एक जनाब के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। काफी देर से कार स्टार्ट न होने पर जब उन्हाेंने अपनी कार का बोनट खोला तो वहां एक किंग कोबरा को बैठा देखकर हैरान रह गया। यह कोबरा करीब 3 मीटर यानि 10 फीट लंबा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिस पर लोगों ने ख्ाूब सारे रिएक्शंस दिए हैं।

कितने वजन का था यह भारी कोबरा
इस कोबरा का वजन करीब साढ़े चार किलो से अधिक था। यहां तक कि उसे कार से निकालकर जब बैग में डाला गया तो वह उसमें जाने के लिए भी तैयार नहीं था। इस वीडियो को जरा दिल थाम कर देखें। खबर है कि कार से निकालने के बाद इस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
सोशल मीडिया पर शेयर हुआ वीडियो
फेसबुक पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को तकरीबन 70,000 बार देखा जा चुका है और इसे एक हजार रिएक्शन्स मिल चुके हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा- '' सर, इसके लिए आपको और बड़े बैग जरूरत होगी। ''
पुलिस टीम ने मिलकर पूरा किया मिशन
लंबे चौड़े कोबरा को निकालने के पुलिस टीम का सहारा लिया गया। इस एक स्टिक के सहारे खींच-खींच कर बाहर निकाला गया। वीडियो में जब आप गंभीरता से नजर डालेंगे तो पाएंगे कि काफी जददोजहद के बाद आखिर कार इसे बाहर निकाल ही लिया।












Click it and Unblock the Notifications