जमीन में गाड़ दी गई 7 साल की बच्ची जिंदा निकली

उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रेदश के सीतापुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक सात साल की बच्ची को गला घोंटने की कोशिश करने के बाद जमीन में जिंदा गाड़ दिया गया।

lucknow

घटना सीतापुर के पास के गांव मानपुर की है। उस गांव में रहने वाला आलोक कुमार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी उसे एक बच्चे की सिसकी भरी मदद की आवाज सुनाई पड़ी। वह बच्ची की आवाज का पीछा करते हुए गन्ने के खेत के बीचोंबीच जा पहुंचा, जहां उसे मिट्टी कुछ हिलती दिखाई दी। उसने आश्चर्य में पड़कर तेजी से मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया, जहां से उसे अर्ध मूर्छित हालत में सात साल की बच्ची तनु मिली।

पहले की गई गला घोंटने की कोशिश

आलोक उसी बच्ची को लेकर तुरंत ही नजदीकी पुलिस स्टेशन लेकर गया। वहां जांच के बाद लड़की की गर्दन पर कुछ निशान मिले, जिससे अंदाजा लगाया गया है कि बच्ची का गला घोंटकर मारने की कोशिश करने के बाद उसे जमीन में गाड़ दिया गया। होश में आने के बाद तनु ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां रेणु अवस्थी के साथ सेमरी गांव में रहती थी। वहां से लड़की का कोई रिश्तेदार उसे लेकर यहां आ गया और उन्होंने ही इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह उन लोगों को नहीं पहचानती।

लापता हैं घरवाले

हालांकि, सीतापुर पुलिस बच्ची के घर का पता लगा रही है और लखनऊ पुलिस से बराबर संपर्क में है। जानकारी के अनुसार, बच्ची और उसके परिवार वालों को 20 अगस्त के बाद किसी ने नहीं देखा। उनके घर में ताला लगा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने पर तनु की नानी राजरानी ने पुलिस से संपर्क किया। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रहने वाली राजरानी ने कहा, 'शादी के कुछ महीनों बाद ही रेणु अपनी बच्ची को लेकर बिना किसी को बताए चली गई थी। तनु की मां 20 अगस्त के बाद से लापता है और पुलिस उनकी तलाश कर रही हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तनु को उसकी नानी अपने साथ घर ले गई, जबकि पुलिस उसकी मां की तलाश कर रही है।

बहरहाल, जमीन में गाड़ देने के बाद भी जिंदा निकल आने की यह घटना किसी कुदरती करिश्मा से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+