crocodile attack deer: तालाब किनारे पानी पी रहा था हिरण, अचानक मगरमच्छ का हुआ हमला और फिर...

crocodile attack deer जंगल के अंदर हिरण एक ऐसा जानवर है जो कई अन्य जानवरों से अपनी जान बचाता फिरता है। जंगल में हिरण अधिकतर शेर, चीता, तेंदुआ और मगरमच्छ का शिकार होता है। यह सभी हिरण की तलाश में रहते हैं और जहां हिरण दिख जाता है तो यह सभी जानवर उसपर हमला कर देते हैं, लेकिन हिरण का शिकार करना इतना भी आसान नहीं होता। हिरण जैसी चुस्ती और फुर्ती उसका शिकार करने वाले जानवरों में कम ही होती है। हिरण हमेशा जंगल में चौकन्ना रहता है। ऐसे में वो कई मौकों पर अपने शिकारी को मात दे देता है।

हिरण की फुर्ती ने किया सभी को हैरान

हिरण की फुर्ती ने किया सभी को हैरान

ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण ने मगरमच्छ को मात दे दी और अपनी जान बचा ली। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण तालाब किनारे पानी पी रहा है। इस दौरान वो इतना मुस्तैद है कि जरा सी आहट पर भी वो अपने कदम पीछे कर लेता है। ऐसे में तालाब के अंदर से एक मगरमच्छ उस हिरण पर हमला करने के लिए आता है, लेकिन हिरण की फुर्ती और मुस्तैदी काम आती है और वो अपनी जान बचा लेता है।

आधा सेकेंड से भी कम का मिला था समय

आधा सेकेंड से भी कम का मिला था समय

दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर वाइल्ड लाइफ एनिमल नाम के एक पेज से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में हिरण की फुर्ती ऐसी थी कि मगरमच्छ के हमले से बचने के लिए हिरण के पास आधे सेकेंड से भी कम का समय था और उस हिरण ने अपने पैर वापस खींच लिए। वहीं शिकार हाथ से निकल जाने के बाद मगरमच्छ वापिस पानी में लौट गया।

एक और वीडियो में मगरमच्छ शिकार से चूका

एक और वीडियो में मगरमच्छ शिकार से चूका

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं 800 से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर कुछ लोगों ने कॉमेंट भी किया है। इसी पेज पर मगरमच्छ के हमले का एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तालाब में हिरण का झुंड दौड़ रहा है तो वहीं एक मगरमच्छ उनपर हमला करने के लिए आता है, लेकिन यहां भी मगरमच्छ चूक जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+