मानो बादलों के पीछे दैत्याकार इंसान चल रहा हो...आसमान में दिखी अजीबोगरीब आकृति ने घुमाया लोगों का दिमाग, VIDEO

Clouds looks like human: सोशल मीडिया पर एक क्लिप खूब चर्चा में है, जिसमें बादलों से इंसान जैसी आकृति बनी हुई नजर आ रही है। इस आकृति को देखने के बाद ऐसा लग रहा, मानो कोई इंसान हाथ फैलाए खड़ा हो।

Credit: @TheFigen_/Twitter

Cloud looks like human: प्रकृति अपने अंदर न जाने कितने ही रहस्य समेटे हुए है। कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो अगर कैमरे में कैद ना हुए होते तो शायद इसपर किसी को भी भरोसा कर पाना मुश्किल होता। जितने रहस्य धरती ने समेटे हैं, उससे कई ज्यादा रहस्य आकाश खुद में छिपाए हुए है। आसमान में जब बादल आते हैं तो ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। लेकिन जरा सोचिये आपको इन बादलों में आपको अगर कोई ऐसी आकृति नजर आए, जो दिखने में हूबहू इंसान जैसी लगे, तो ये कितना अद्भुत और सुंदर नजारा होगा। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में भी देखने को मिला, जब आसमान से एक ऐसा नजारा दिखा, जिसमें बादलों का आकृति हूबहू किसी इंसान जैसी लग रही थी।

Credit: @TheFigen_/Twitter

वायरल हो रहा वीडियो @TheFigen_नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आसमान में बादलों से बनी इंसान जैसी आकृति नजर आ रही है। क्लिप देखने के बाद ऐसा लग रहा है, मानो आसमान में कोई इंसान अपने हाथ फैलाए खड़ा हो। कैप्शन में ट्विटर यूजर ने लिखा कि लोग कहते हैं कि इंडोनेशिया के आसमान में इंसान की आकृति वाला बादल नजर आया। वाह। क्या ये वास्तविक है?

यहां देखें वीडियो...

कई बार आपने भी आसमान में ऐसे अद्भुत नजारे देखे होंगे, जिनमें बादलों से कई तरह की आकृतियां बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया के आसमान में भी देखने को मिला। लेकिन ये आकृति हूबहू किसी इंसान की लग रही थी। ट्विटर पर पोस्ट होने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर खूब रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने इसी तरह की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें एक भालू नजर आ रहा है।

एक यूजर ने कहा कि ये तो दिखने में पूरा का पूरा भालू ही लग रहा है। वहीं एक और ने कहा कि मेरे लिए तो ये गोड्जिला जैसा है। एक यूजर ने इसे बेहद डरावना बताया। कई लोगों ने तो गोड्जिला के जीआईएफ बनाकर ही पोस्ट कर दिए। वहीं एक और यूजर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बादलों की आकृति में एक इंसान नजर आ रहा है।

कई लोगों का कहना है कि इस दुनिया में कुछ भी संभव है। एक यूजर ने तस्वीर शेयर की, जिसमें ऐसा लग रहा मानो कोई गोड्जिला मॉन्स्टर के पीछे दौड़ रहा हो। एक ने कहा कि बादल वाकई बेहद अजीब हो सकते हैं। मैंने एक फोटो देखी थी, जिसमें एक गधा बना हुआ नजर आ रहा था। दूसरी वाली तस्वीर तो पूरी ऑरिजिनल है। वहीं कई लोगों ने आसमान में बनी इस आकृति की तुलना भगवान येशु से कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+