आश्चर्य: यह क्या, सड़क पर फर्राटा भरती इस बाइक को आखिर कौन चला रहा है, देख्िाए वीडियो
नई दिल्ली। अगर आपको सड़क पर बिना राइडर के फर्राटा भरती बाइक दिखाई दे तो आपको अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं होगा। फ्रांस में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला है। यहां सड़क पर तेज स्पीड से आती बाइक दिखाई दी वह भी बिना राइडर के। ली पर्सियन ने अपने फेसबुक पेज से इस घटना के वीडियो को शेयर किया है। आप विश्वास नहीं करेंगे वीडियो को 23 हजार बार शेयर किया गया है और अब तक 13 लाख लोग देख चुके हैं।

रहस्य का नहीं हुआ खुलासा
अभी तक इस रहस्य का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर ऐसा क्यों है? ली पर्सियन का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले का पता लगा लिया है। जिस शख्स की यह बाइक थी उसने इस घटना का खुलासा किया है। इस रोमांचकारी घटना के बारे में उनका कहना है कि वह हाइवे में बहुत तेज स्पीड में कहीं जा रहे थे तभी एक कार ने उनको जोरदार टक्कर मारी और वो वहीं गिर गए। उनकी कार इतनी तेजी में थी वह कई किलोमीटर आगे तक निकल गई। इस घटना को पूरे एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन कई सारे कयास लगाए जा रहे हैं।
जेन पेरी ने जताया आश्चर्य
यह तो नहीं पता है कि इसके पीछे सच्चाई क्या है इसका पता तो नहीं चल सका है लेकिन सही मायनों में यह किसी चमत्कार से कम नजर नहीं आता है। मशहूर स्टंटमैन का कहना है कि जेन पेरी का कहना है ऐसा तो बड़ा ही असंभव है कि एक मोटरसाइकिल इतनी लंबी दूरी तक बिना किसी बाइकर के दौड़ती चली जाए। इस घटना का वीडियो देखकर ही आप सहम जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications