शानदार! ट्रेन में बच्चे ने लगाया शास्त्रीय संगीत का जबरदस्त सुर-ताल, आवाज सुनकर मदहोश हुए लोग
कहते हैं टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। ट्रेन के ऊपरी बर्थ पर शानदार आवाज में शास्त्रीय संगीत गाता बच्चा इस बात का जीता जाता उदाहरण है।

संगीत एक ऐसी भाषा है, जिसे समझने में कोई नहीं चूक सकता। संगीत लोगों का दिल छू लेने वाला ऐसा माध्यम है, जो उन्हें एकजुट करने का भी काम करता है। इस बात का सबूत हाल ही में 8 साल के बच्चे की ट्रेन में दी हुई शानदार परफॉर्मेंस है। बच्चा जिस सुर और ताल में गा रहा है, वो वाकई में मनमोहक है। देखते ही देखते ट्रेन में लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चे ने दिखाया कमाल का टैलेंट
संगीथा वॉरियर नाम की ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ट्रेन के ऊपरी बर्थ से एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम। चेन्नई के सूर्यनारायणन। भाव देखिये। स्पीचलेस। इस कैप्शन के अनुसार यात्री वाराणसी से काशी तमिल संगमम से लौट रहे थे।

मंत्रमुग्ध हुए लोग
वीडियो में बच्चे को ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर बैठकर शास्त्रीय संगीत गाते हुए देखा जा सकता है। लोग उसकी सुरीली आवाज के कायल हो रहे हैं। कई लोग इस मनमोहन आवाज को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए।
वायरल हो रहा है वीडियो
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं। कई यूजर्स ने कहा कि भले ही उन्हें गाने के बोल समझ नहीं आए, लेकिन इस प्रतिभाशाली लड़के की आवाज काफी आकर्षक लगी।

लोगों ने जमकर किया रिएक्ट
एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे एक भी शब्द समझ में नहीं आया लेकिन बच्चे के लय, आवाज, सुर, नियंत्रण और व्यक्त किए भाव बेहद शानदार हैं। जय हिंद। वंदे मातरम। एक ने कहा कि ये बच्चा धन्य है। संगीत और भक्ति को समझने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं है। ये दिल से ट्रांसफर होता है।












Click it and Unblock the Notifications