VIDEO: 'मैं भिखारी नहीं हूं..जरूरत है', विमान में पैसे जमा करता दिखा 64 साल का ये पाकिस्तानी शख्स
विमान में एक पाकिस्तानी युवक पैसे जमा करता नजर आया है। युवक ने कहा कि मैं भीख नहीं मांग रहा हूं। पैसे देने वाले अपनी सीट से न उठें, मैं उनके पास आ रहा हूं।
रील्स, सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग मेट्रो, ट्रेन और बीच सड़क तो आपने देखी और सुनी ही होगी। लेकिन, अब विमान भी यूट्यूबर्स के लिए नया अड्डा बनता जा रहा है। इन दिनों विमान में एक 64 साल का पाकिस्तानी शख्स का विमान में चंदा मांगते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें वो साफ बोल रहा है कि मैं भिखारी नहीं हूं, लेकिन पाकिस्तान में मदरसा बनाने के लिए पैसों की जरूरत है।
विमान में मौजूद किसी युवक ने पाकिस्तानी व्यक्ति का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो तब सामने आया है, जब पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वीडियो में एक पाकिस्तानी व्यक्ति को विमान में यात्रियों से पैसे देने के लिए कहते हुए दिखाया गया है। शख्स ने साफ किया कि वह भीख नहीं मांग रहा है, बल्कि लाहौर में एक मदरसा बनाने के लिए धन इकट्ठा कर रहा है। मैं आपके पास आऊंगा चंदा लेने...

वीडियो की छोटी सी क्लिप में, सफेद कुर्ता पायजामा और नीली जैकेट पहने शख्स विमान की लॉबी में खड़ा है। पैसे मांगते हुए कहता है कि हम एक मदरसा बनाने के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं। वह अपने सह-यात्रियों को बताते हैं कि क्या आप दान देना चाहते हैं, उठकर मेरे पास न आएं। मैं आपकी सीट पर आऊंगा।
लोगों ने की आलोचना
हालांकि, वीडियो कबका है इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन, यह दो सप्ताह पहले ऑनलाइन सामने आया था। जिसके बाद सोशल मीडिया में छाया हुआ है। जिसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि वीडियो ऐसे समय में ऑनलाइन सामने आया है, जब पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि कई अन्य लोगों ने पैसे मांगने वाले व्यक्ति की आलोचना की।
कौन है ये शख्स?
विमान में मदरसे के लिए दान मांग रहे शख्स का नाम मोहम्मद अख्तर लावा (64) है। यह लाहौर के निवासी हैं। यह एक बिजनेसमैन और यूट्यूबर भी हैं। इनका यूट्यूब पर "लाहौर दा पावा, अख्तर लावा" के नाम से एक चैनल भी है। यह एक पॉलिटिशियन भी रह चुके हैं। इनके 5 बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications