'प्यार अंधा होता है', बेटी से छोटी लड़की को डेट कर रहा 63 साल का शख्स, सोशल मीडिया पर छाए
'प्यार अंधा होता है', ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन अब अमेरिका में इसका उदाहरण देखने को मिला। वहां पर एक 25 साल की लड़की को 63 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन उनको कई लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे।
साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक 63 साल के क्लाउडियो स्पिलात्रो अपनी बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की के साथ डेट कर रहे। उसका नाम सेमी अताद्जा है। लंबे वक्त से वो लोगों की आलोचना झेल रहे, लेकिन अब उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

मामले में क्लाउडियो ने कहा कि उनको सेमी से जब प्यार हुआ, तो ये बात पता थी कि उनकी आलोचना होगी। उनकी लव स्टोरी 2017 में शुरू हुई थी। उस वक्त वो अकेला फील कर रहे थे, ऐसे में डेटिंग ऐप का सहारा लिया। उसके जरिए उनकी सेमी से मुलाकात की।
उन्होंने आगे कहा कि लोग कहते हैं कि वो मेरे पैसों के लिए मेरा इस्तेमाल कर रही है और वो मुझसे प्यार नहीं करती, लेकिन मेरी सोच अलग है।
स्पिलाट्रो ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो न्यू जर्सी में एक स्नोबोर्ड रेंटल कंपनी चलाते हैं। उनकी शादी 18 साल बाद टूटी थी, ऐसे में उनको नए पार्टनर की तलाश थी। सेमी जब से मिली है, उनकी जिंदगी बदल गई। वो एक सुंदर, युवा और एक्टिव साथी है, जिसकी उनको तलाश थी।
वहीं सेमी ने भी अपने दिल की बात बताई। उन्होंने कहा कि वो लड़कों से धोखा खाकर थक गई थीं। ऐसे में उन्होंने स्पिलाट्रो का साथ पकड़ा। वो मैच्योर हैं और उनकी हर बात को समझते हैं। इसके बाद उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया। वहां पर दोनों छा गए।
कुछ लोगों ने सेमी को गोल्ड डिगर कहना शुरू कर दिया। हालांकि उनको इससे फर्क नहीं पड़ा। वो दोनों साथ में जिंदगी गुजार रहे।












Click it and Unblock the Notifications