'बुजुर्ग महिला मस्ती कर रही, तो लोगों का क्या जा रहा'?, बोल्ड फोटोज शेयर करने पर 56 साल की महिला ट्रोल

नई दिल्ली, 9 फरवरी: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग एक बड़ी समस्या बन गई है। वहां पर बड़े पैमाने पर ट्रोलर्स सक्रिय हैं, जो लोगों की जिंदगी में दखल देने से बाज नहीं आते। अब 56 साल की एक महिला ट्रोलर्स के निशाने पर आई है। उनकी गलती बस इतनी है कि वो अपने हिसाब से जिंदगी जी रहीं और सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं।

टिकटॉक पर लाखों फॉलोवर्स

टिकटॉक पर लाखों फॉलोवर्स

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला @thegoldengilf नाम से अपना टिकटॉक अकाउंट चलाती हैं। वहां पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपनी तुलना हॉलीवुड एक्टर्स से करती हुईं वहां पर बोल्ड तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। उनका ये काम ट्रोलर्स को नहीं पसंद और वो इस उम्र में बोल्ड तस्वीरें डालने पर उनकी आलोचना करते हैं।

असली नाम छिपाया

असली नाम छिपाया

वैसे कई लोगों ने उनका असली नाम खोजने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। वो अपना असली नाम छिपाकर रखती हैं। टिकटॉक के अलावा उन्होंने एडल्ट साइट OnlyFans पर भी काफी तस्वीरें पोस्ट की हैं। महिला ने अपने कुछ वीडियोज में बताया कि वो मॉन्टे कार्लो (यूरोप) की रहने वाली हैं। उनका ये भी मानना है कि उनकी शक्ल एक्ट्रेस हेलेन मिरेन से मिलती है।

लड़के डेटिंग को थे तैयार

लड़के डेटिंग को थे तैयार

@thegoldengilf के मुताबिक बहुत से लोगों को उनका काम नहीं पसंद। हालांकि सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका ऐसा है, जो उन्हें पसंद करता है। कुछ कम उम्र के लड़के उनके साथ डेटिंग करना चाहते थे, लेकिन वो उनकी उम्र जानकर पीछे हट गए। ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि अगर एक बुजुर्ग महिला मस्ती कर रही, तो उसमें किसी का क्या जाता है?

टिंडर को हटा रहीं

टिंडर को हटा रहीं

महिला के मुताबिक वो प्लेबॉय मैग्जीन के फाउंडर के घर Playboy Mansion भी गई हैं। वहीं जब उसने रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो डेटिंग ऐप टिंडर को हटा देंगी, क्योंकि वहां पर अजीब लड़कों से उनका मैच हो जाता है। @thegoldengilf के मुताबिक लोग चाहे जो कहें वो अपनी लाइफ अपनी तरह से जीएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+