पायथॉन के पेट से निकला 5 फुट का खतरनाक मगरमच्छ, वायरल Video देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
@TerrifyingNatur ने अपने ट्विटर पर पायथॉन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने 5 फुट के लंबे चौड़े एलीगेटर को निगल रखा था।

Python eats Alligator: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई वाइल्डलाइफ से जुड़े ऐसे वीडियोज होते हैं, जो काफी हैरत भरे भी होते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक पायथॉन के पेट में ऐसी चीज मिली, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।
(वीडियो-नीचे)
शानदार वीडियो @TerrifyingNatur नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 18 फुट के एक पायथॉन के शरीर से 5 फुट का एलिगेटर निकला।
जब काटा गया पायथॉन का पेट
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बड़े से पायथॉन के पेट को जब काटा जाता है तो उसमें इतना बड़ा एलीगेटर होता है कि इसे देखने के बाद शायद ही किसी को यकीन हो पाए कि ये पाथॉन के पेट में समा सकता है। एलीगेट खुद भी बड़े जानवरों को अपना शिकार बना देता है। ऐसे में उसका खुद शिकार होना काफी हैरत भरा है।
गर्मी से पचाते हैं भारी भरकम शिकार
पायथॉन्स का शरीर काफी भारी भरकम होता है और अकसर वे बड़े बड़े जानवरों को ही अपना शिकार बनाते हैं। पायथॉन खाने को चबाते नहीं हैं बल्कि पूरा का पूरा निगल जाते हैं। कई बार वे बड़ी गायों और हिरन को भी खा जाते हैं। इसके बाद वे लंबे समय तक एक ही जगह पर पड़े रहते हैं। पायथॉन के शरीर की गर्मी खाना पचाने में उनकी मदद करती है।
क्लिप देखकर हैरत में पड़े लोग
इस वीडियो को 2.8 मिलियन लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिए हैं। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। क्योंकि ये सोच से भी परे है कि इतने बड़े एलीगेटर को भी कोई निगल सकता है। लेकिन पायथॉन को अपने भारी-भरकम शरीर के लिए शिकार भी बड़ा ही करना पड़ता है। हो सकता है कि भयंकर लड़ाई के बाद पायथॉन ने इतने बड़े एलीगेटर को अपना शिकार बनाया हो।
लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद कई लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि पायथॉन के पेट से एलीगेटर को निकाल क्यों रहे हैं। वो पहले ही मर चुका है। शायद वे उसे बचाने की कोशिश कर रहे होंगे। एक ने कहा कि एक मिनट.. क्या ये एलीगेटर मर चुका है। एक ने कहा कि दोनों ही मर चुके हैं।
यहां देखें वीडियो...
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications