तरबूज पर सॉस से लेकर दही-मैगी तक, 2020 में ये 6 अजीबो-गरीब डिश हुई वायरल
नई दिल्ली। साल 2020 को खत्म होने में अब 10 दिनों का वक्त बचा है। 2020 अप्रत्याशित चीजों के लिए याद किया जाएगा, चाहे वो कोरोना वायरस हो या अन्य कई विचित्र घटनाएं। कोरोना वायरस के चलते लोग काफी समय तक अपने घरों में कैद रहे। जिसके चलते उन्होंने रेस्टोरेंट के खाने या कॉफी जैसी डिश को काफी मिस किया। इसी लॉकडाउन में डलगोना कॉफी काफी ट्रेंड में रही। लोगों ने घर पर रहकर कई अजीबो-गरीब खाने बनाए। जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग में पहला सवाल आया... आखिर ये क्यों?

दही मैगी
देर रात कुछ खाना हो या फिर बारिश के मौसम में कुछ झटपट खाना हो तो मैगी सबसे आसान और शानदार कम्फर्ट फूड है। लेकिन इस लॉकडाउन में लोगों ने मैगी पर भी एक्सपेरिमेंट कर डाले। एक महिला ने मैगी में दही डालकर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैगी और दही खाने की आत्मा है। मैगी और दही के विचित्र कॉम्बिनेशन की ऐसी फोटो देखकर कई लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया।

चॉकलेट समोसा पाव
जब कोई पाव भाजी के बारे में सोचता है, तो मसालेदार, स्वादिष्ट और मुंह में पानी आने का एहसास होता है। एक शख्स ने जुगाड़ लगाया और अनोखे डिश पेश की। उसने चॉकलेट समोसा पाव बनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शख्स ने पाव को खोला और उसके बीच में बहुत सारी चॉकलेट भर दी। फिर उसने उसमें समोसा डाल दिया. उसके ऊपर मियोनीज डालकर बंद कर दिया।लोगों को दिखने में यह डिश काफी सुंदर लग रही है...लेकिन लोगों का कहना है कि यह खाने में बहुत बेकार लगी होगी।

रेड पास्ता डोसा
शख्स ने रेड सॉस पास्ता डोसा तैयार किया। जिसको देखकर लोग गुस्सा गए हैं। रेड सॉस पास्ता (Red Sauce Pasta) ऐसे तो खाने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन शख्स ने इसको डोसे (Dosa) के ऊपर डाल दिया। जहां लोग आलू के मसाले और पनीर के मसाले के साथ डोसा खाते हैं। वहीं इस शख्स ने पास्ता के साथ डोसा तैयार किया। 57 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बैटर को तवे पर फैलाता है और उस पर रेड सॉस डाल देता है। फिर पास्ता डालकर मिला देता है।

ओरियो आइसक्रीम-समोसा
आलू के समोसे के बारे में सुना होगा.... लेकिन कभी आपने ओरियो आइसक्रीम-समोसा के बारे में सुना है। इस फोटो को हमजा गुलजार नाम के एक शेफ ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस फोटो में दिख रहा है एक समोसा... जो आइसक्रीम से भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने शख्स को बैन करने की बात कही है।

रसगुल्ला बिरयानी
अक्टूबर में यह वीडियो काफी वायरल हुआ था, रसगुल्ला बिरयानी सुनने में बड़ा अजीब लगता है। यूजर ने बिरयानी में रसगुल्ला, हरा भरा कबाब, आलू चाप, दही की चटनी और फिरनी डालकर यह रेसिपी तैयार की। वीडियो ने लोगों को डरा दिया।

केचप के साथ तरबूज
एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जहां लड़की ने केचप डालकर तरबूज को खाया। लड़की ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या आप तरबूज को इस तरह खाते हैं या आप नॉर्मल हैं। लोगों ने इस डिश को सबसे घटिया बताया। लोग मजेदार मीम्स भी शेयर किए।
बिना कुछ खाए-पीए वेटर्स के लिए शख्स छोड़ गया 4.14 लाख टिप, बोला-क्रिसमस गिफ्ट है












Click it and Unblock the Notifications