बिना कुछ खाए-पीए वेटर्स के लिए शख्स छोड़ गया 4.14 लाख टिप, बोला-क्रिसमस गिफ्ट है

नई दिल्ली। christmas celebration: जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (coronavirus) के कहर के चलते परेशानी में है, इसी बीच में कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं जो थोड़ा सुकून देने वाली होती हैं। अमेरिका में एक शख्स ने क्रिसमस(christmas) को देखते हुए ऐसी टिप दे डाली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां पर एक शख्स ने एक रेस्टोरेंट में ना कुछ खाया और ना ही कुछ पीया लेकिन वह वहां के कर्मचारियों के लिए 4 लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम टिप छोड़कर चला गया। इससे पहले भी अमेरिका में एक शख्स ने टिप के तौर पर वेटेरस को 3 लाख रुपए से अधिक की टिप दी थी।

Recommended Video

    Christmas के लिए बिना कुछ खाए-पीए Waiters के लिए शख्स छोड़ गया 4.14 Lakh Tip | वनइंडिया हिंदी
    28 कर्मचारियों के लिए 4.14 लाख टिप दे गया शख्स

    28 कर्मचारियों के लिए 4.14 लाख टिप दे गया शख्स

    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ओहायो प्रांत में के टोलेडे शहर के एक रेस्टोरेंट सॉक मेडिटेरेनियन किचेन एंड बार में 12 दिसंबर को एक शख्स डिनर करने पहुंचा था। रेस्टोरेंट से जाने से पहले, शख्स ने रेस्तरां के सभी 28 कर्मचारियों के लिए 4.14 लाख रुपए की भारी-भरकम टिप छोड़कर गया। उसने इस राशि को सभी स्टाफ के साथ शेयर करने के लिए कहा, उन्हें भी जो उस दिन छुट्टी पर थे।

    शख्स ने कुछ भी नहीं किया ऑर्डर

    शख्स ने कुछ भी नहीं किया ऑर्डर

    खास बात यह है कि उस शख्स ने कुछ ऑर्डर भी नहीं किया था। शख्स ने सिर्फ एक पेनी (74 पैसे) के लिए रंग अप किया था। बिली नाम के इस शख्स द्वारा दी गई इस धन राशि को सभी कर्मचारियों में बांट दिया गया। प्रत्येक कर्मचारी के हिस्से में 200 डॉलर (14 हजार से अधिक ) टिप आई। रेस्टोरेंट के शेफ मूसा सलूक ने फेसबुक पर लिखा, लोगों की भलाई में विश्वास करने का कारण बनो.. ऐसा पिछली रात हुआ। (सभी फोटो सोशल मीडिया से)

    रेस्टोरेंट के शैफ ने शेयर की कॉपी

    रेस्टोरेंट के शैफ ने शेयर की कॉपी

    रेस्टोरेंट ने बिल की कॉपी शेयर करते हुए सलूक ने लिखा कि, दिसंबर कोई आम महीना नहीं होता है। यह एक ऐसा महीना है जब हमारे कर्मचारी भी आम दिनों से ज्यादा काम करते हैं और कस्टमर्स भी उन्हें खुलकर टिप देते हैं। दिसंबर एक ऐसा महीना होता है जब रेस्टोरेंट के कर्मचारी कुछ ज्यादा पैसे कमाकर अपने परिजनों के लिए उपहार खरीदते हैं, कुछ पैसे बचाते हैं और अन्य लटके हुए कामों को पूरा करते हैं। कोरोना वायरस के चलते उपजी परिस्थितियों को देखकर इस साल ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में इस तरह की दरियादिली की हमें सख्त जरूरत थी और हम इसके आभारी हैं।'

    इससे पहले एक शख्स टिप में दे गया था 3 लाख रुपए

    इससे पहले एक शख्स टिप में दे गया था 3 लाख रुपए

    सलूक ने आगे लिखा कि, इस गिफ्ट के लिए 'थैक्यू' शब्द भी कम है। लेकिन धन्यवाद बिली, आपकी उदार भावना के लिए और लोगों के जीवन में एक अंतर बनाने के लिए.... मैं इस छुट्टी के मौसम के बारे में बहुत परवाह करता हूं। इससे पहले अमेरिका में मौजूद इटैलियन रेस्टोरेंट 'एंथनी एट पैक्सॉन' ने फेसबुक पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें शख्स ने 205 डॉलर्स यानी 15 हजार के बिल पर 3.6 लाख रुपए की टिप दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+