जब 3 महीने के बेटे ने पापा को बोला I Love You, देखें वीडियो

नई दिल्ली। कहते हैं ना, बच्चे भगवान की मूरत होते हैं और मां के पेट के अंदर से ही प्यार के भाव को समझने लगते हैं, इसलिए बच्चा जन्म लेते ही अपनी मां की गोद पहचानता है तो इसमें किसी को अचरज नहीं होता लेकिन जब तीन महीने का बच्चा अपने पापा के लिए 'I LOVE YOU' कहने लगे तो इसमें हैरान होना लाजिमी है।

आम तौर पर तीन महीने का बच्चा उलटता-पलटता भी नहीं हैं ऐसे में वो बोलेगा कैसे लेकिन अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले टेड मोस्कालेंको का तीन महीने का बेटा बोलता ही नहीं बल्कि अपने पापा को 'I LOVE YOU' भी बोलता है। टेड मोस्कालेंको ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इस बारे में टेड मोस्कालेंको ने मीडिया को दिये एक इंटरव्यू मे कहा कि यह सब कुछ खुद मेरे लिए ही बहुत हैरान कर देने वाला था, टेड ने कहा मैं तो अपने बेटे को खिलाते वक्त 'I LOVE YOU' कह रहा था तो बेटे ने मेरी नकल उतार दी। मैं खुशी और हैरानी से नाच उठा।

आप भी देखिये यह हैरान कर देने वाला मजेदार वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+