25 साल के लड़के को 62 साल की 'दादी' से प्यार, शादी करने के बाद अब इस बात से परेशान
Quran McCain को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने 62 साल की महिला से शादी की, जबकि उनकी उम्र 25 साल है।

कहते हैं प्यार करने वाले उम्र नहीं देखते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कुछ दिनों पहले अमेरिका के जॉर्जिया में देखने को मिला, जहां 25 साल के शख्स का दिल 62 साल की बुजुर्ग पर आ गया। दोनों की उम्र में 37 साल का अंतर था, लेकिन उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। हालांकि अब इस फैसले की वजह से लड़का काफी परेशान है। जिसको लेकर उसने अपने दिल की बात बताई है।

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय
दरअसल कुछ साल पहले अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले कुरान मैक्केन को चेरिल मैकग्रेगर से प्यार हो गया, जिनकी उम्र 62 साल है। बाद में उन्होंने शादी कर ली और एकसाथ रहने लगे। दोनों सोशल मीडिया और टिकटॉक पर काफी सक्रिय हैं। वो वहां पर अपनी लाइफ से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं।

किस बात से परेशान?
हाल ही कुरान ने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो चेरिल के साथ नजर आए, लेकिन उनके बाल और बॉडी को लेकर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया। यूजर्स ने साफतौर पर कह दिया कि वो एक बुजुर्ग से शादी करके खुद बुजुर्ग लगने लगे हैं। ऐसे में कुरान का दिल टूट गया और वो ट्रोलिंग से परेशान हो गए।

लोग कर रहे ऐसे कमेंट
एक यूजर ने लिखा कि भाई तुम तो उससे भी ज्यादा बड़े दिखने लगे हो, ये कैसे संभव है? एक अन्य ने लिखा कि तुम तो महिला से ज्यादा बूढ़े हो गए, कुछ दिनों पहले तो जवान थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने उनके हेयर कलर और उम्र को लेकर कमेंट किया।

बच्चे की कर रहे प्लानिंग
कुरान के मुताबिक वो इन कमेंट्स से थोड़ा परेशान तो हुए, लेकिन वो आज भी अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं। दोनों दुनिया की बातों से बेपरवाह होकर अपना काम कर रहे। अब वो दोनों सरोगेसी के जरिए एक बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे। चेरिल के पहले से ही 7 बच्चे हैं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर कहा कि वो पहली बार 2012 में मिले थे। उस वक्त कुरान 15 साल का था। इसके बाद नवंबर 2020 में वो एक स्टोर में फिर से मिले, जहां पर कुरान कैशियर के रूप में काम करता था। फिर दोनों में डेटिंग शुरू हो गई, बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications