91 साल की वृद्ध के प्यार में गिरफ्त होकर 23 साल के लड़के ने की शादी, अब लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर
कहते हैं इश्क की कोई उम्र नहीं होती। इस बात को एक शख्स ने साबित कर दिया है। अर्जेंटीना में एक 23 साल के लड़के ने 91 साल की महिला से शादी की। लेकिन इस फासले से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और इन्होंने शादी कर ली लेकिन अब ये शादी मुसीबत में पड़ गई है।
नई दिल्ली। कहते हैं इश्क की कोई उम्र नहीं होती। इस बात को एक शख्स ने साबित कर दिया है। अर्जेंटीना में एक 23 साल के लड़के ने 91 साल की महिला से शादी की। दोनों के बीच उम्र का फासला इतना है लंबा है कि एक आदमी पैदा होकर रिटायर हो जाए। लेकिन इस फासले से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और इन्होंने शादी कर ली लेकिन अब ये शादी मुसीबत का कारण बन गई है।


शादी के 24 दिन बाद ही हो गई मौत
अर्जेंटीना में माउरिसियो ओसौला नाम के 23 वर्षीय लड़के ने 91 साल की योलांदा टारेज से शादी की। दोनों के बीच मोहब्बत हुई और इसके बाद साल 2015 में इन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया। लेकिन शादी के 24 दिन बाद ही योलांदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अधिकारियों ने लड़के पर लगाया ये आरोप
दोनों रियो डि जेनेरियो में अपना हनीमून मना रहे थे जब योलांदा क मौत हुई। उनकी मौत के बाद माउरिसियो ने पेंशन के लिए आवेदन किया लेकिन उनके पेंशन पर मुश्किलों का साया मंडरा रहा है। अधिकारियों ने माउरिसियो पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने योलांदा से केवल अपने फायदा के लिए शादी की। अधिकारियों के इस रवैये के कारण उन्होंने फैसला किया है कि वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

'योलांदा से की थी सच्ची मोहब्बत'
माउरिसियो ने कहा कि योलांदा से उनकी मोहब्बत एकदम सच्ची थी। उन्होंने कहा, 'योलांदा के जाने का गम मेरे साथ हमेशा रहेगा। मैंने उन्हें पूरे दिल से प्यार किया था। पेंशन के वक्त भी मैंने सभी जरूरी और सही दस्तावेज दिए थे।' माउरिसियो ने कहा योलांदा भी उनसे बहुत प्यार करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications