VIDEO: मम्मी-पापा गाते हैं गाना तो ताली बजाता है गर्भ में मौजूद बच्चा
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने ना केवल लोगों को बल्कि वैज्ञानिकों को भी अचरज में डाल दिया है। ये वीडियो है एक अजन्मे बच्चे का, जो अपनी मां के गर्भ में हैं और मात्र 14 सप्ताह का है। जब इसके मम्मी-पापा गाना गाते हैं तो ये बच्चा अपनी मां के गर्भ में ताली बजाता है। उसकी ताली बजाती तस्वीर अल्ट्रासाउंड इमेज में कैद हुई है।
ये किस्सा ब्रिटेन का है, जहां जब पैरेंटस ने ये बातें मीडिया में बताईं तो किसी को एतबार ही नहीं हुआ इसलिए ब्रिटेन के फॉक्स न्यूज़ चैनल ने इसका लाइव टेस्ट किया, तब जाकर लोगों को भरोसा हुआ कि बच्चे के मां-बाप झूठ नहीं कह रहे हैं।
डॉक्टर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 14 सप्ताह के किसी गर्भ को ऐसा करते हुए उन्होंने पहले कभी नहीं देखा तो वहीं वैज्ञानिक इसका कारण जानने के लिए शोध में जुट गए हैं।
आपको बता दें कि बच्चे के अल्ट्रासाउंड की ये वीडियो सबसे पहले YouTube पर अपलोड की गई थी। बच्चे के माता-पिता को इस बात का एहसास तब हुआ जब वो दोनों साथ में गाना गा रहे थे। बच्चे की मां को अपने पेट में जोर-जोर से हलचल महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराया और उसके बाद तो उनकी हैरानी का ठिकाना ही नहीं रहा।













Click it and Unblock the Notifications