ग्रामीणों ने शिक्षक को छात्रा के साथ 'गंदा काम' करते पकड़ा, फिर कई छात्राएं बोलीं-'हमारे साथ भी हुआ ऐसा'

शिक्षा का मंदिर शर्मसार: छात्राओं को यह लालच देकर टीचर करते थे अश्लील हरकत

बालोद। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का एक मंदिर शर्मसार हुआ है। इस सरकारी स्कूल में शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ लंबे समय से अश्लील करने का खुलासा हुआ है। इसके बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने संस्था प्रधान समेत सात शिक्षकों को निलंबित किया है। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुक्रवार को प्रधानाचार्य सहित सात शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Seven teacher arrested for Molestation with govt school girls

बता दें कि शिक्षकों का शर्मसार करने वाला चेहरा छत्तीसगढ़ के बालोद जिल के भाटापारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां प्रोयोगिक परीक्षा में नंबर बढ़ाने और पास कराने की एवज में छात्राओं से शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं।

लंबे समय से कर रहे अश्लील हरकत

गुरुवार को छात्रा से एक शिक्षक छेड़खानी कर रहा था। जब ग्रामीणों ने यह देखा तो इसकी शिकायत लेकर स्कूल पहुंच गए। वहां नया ही खुलासा हो गया। छात्राओं के नंबर बढ़ाने की एवज में स्कूल के शिक्षक उनसे अभद्रता करते थे। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। लेकिन फेल होने और सामाजिक डर के चलते छात्राएं चुप रहीं। सारा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीण थाने पहुंचे और छात्राओं के साथ मिलकर पॉक्सो में एफआईआर दर्ज करा दी।

Seven teacher arrested for Molestation with govt school girls

इनके खिलाफ की कार्रवाई

वहीं इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से गुरुवार को ही सहायक शिक्षक महेश कुमार वर्मा और जिला पंचायत सीईओ ने लेक्चरार लालमन बेरवंश व देवेंद्र कुमार खुंटे को निलंबित कर दिया। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को लेक्चरार रामेश्वर प्रसाद साहू, दिनेश कुमार साहू, चंदन दास बघेल और रूप नारायण साहू लेक्चरार को सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+