बिलासपुरः देह व्यापार करने वाली लड़की को बताया पत्नी फिर किराये पर मकान लेकर चलाने लगा सेक्स रैकेट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने पांच लड़कियों सहित दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बीते रविवार के दिन सिविल पुलिस लाइन को सूचना मिली कि मंगला स्थी हीरालाल कॉलोनी के एक मकान में पांच दिनों से बाहरी पांच लड़कियां रह रही हैं।

मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

मकान में अनजान लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। देह व्यापार के शक पर पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ घेराबंदी करते हुए मकान में दबिश दी। इस दौरान मकान में पवन पंजनानी और अमित चंद्रा के अलावा पांच लड़कियां मौजूद थीं। पकड़ी गई लड़कियां दिल्ली, गुड़गांव, छतरपुर, जमशेदपुर और कोलकाता की रहने वाली हैं।

पांच लड़कियों को किया गया बरामद

पांच लड़कियों को किया गया बरामद

मकान से पुलिस ने छापेमारी के दौरान थाईलैंड की करेंसी, उत्तेजक दवाएं सहित कई अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 347, 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि आरोपित पवन पंजनानी और अमित चंद्रा दो महीने पहले हीरा लाल कॉलोनी स्थित मकान को कोरबा की रहने वाली महिला से एग्रीमेंट कर किराये पर लिया था।

दो युवक मिलकर चला रहे थे रैकेट

दो युवक मिलकर चला रहे थे रैकेट

इसके लिए उन्होंने देह व्यापार के लिए बुलाई गई दो युवतियों को पत्नी बताया था। पुलिस के मुकाबिक गिरफ्तार आरोपित अमित देह व्यापार के लिए लड़कियों को लाने का काम करता था। जबकि दूसरा आरोपित पवन शहर में ग्राहक की खोजबीन और लेन-देन का काम देखता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+