सीएम विष्णुदेव साय ने 3 दिन के फ्री हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, खुद भी कराई जांच

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आज उद्घाटन किया। यह शिविर तीन दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री साय ने ना सिर्फ इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया बल्कि खुद का भी स्वास्थ्य परिक्षण कराया। इस तीन दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री अपना ब्लड प्रेशर और शुगर का टेस्ट कराया।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का भी संदेश दिया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने वाली स्वास्थ्य टीम को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। यह हेल्थ कैंप 14 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा।

cm sai

इस शिविर के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य की जांच बहुत जरूरी है। जब भी आपको अपने स्वास्थ्य में गड़बड़ी की बात चले तो उसका तुरंत इलाज कराना चाहिए।

इसके साथ ही अगर लाइफस्टाइल से संबंधित कोई अनियमितता है तो उसे बेहतर करने पर जोर देना चाहिए। हेल्थ टेस्ट कराने से आपको कई तरह की समस्याओं की जानकारी समय से पहले पता चल जाती है, जिसके बाद आप समय रहते उसका इलाज करा सकते है।

इस स्वास्थ्य शिविर में विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व किरण सिंह देव, संपत अग्रवाल, अनुज शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+