घर में कोई नहीं था, लड़के ने किया लड़की को राजी, कहा - अब तो शादी होने वाली है,फिर

Boy jailed on girlfriend's complaint in Chhattisgarh's Bilaspur

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 20 साल की लड़की के साथ यौन शोषण करने के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की का आरोप है कि दो साल पहले साल पहले उसकी पहचान युवक से हुई थी। जान पहचान बढ़ने के बाद प्यार का इज़हार हुआ था। यानि यह कहानी भी लव सेक्स और धोखा से जुड़ी हुई है। बहराहल इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार हुआ, इज़हार हुआ फिर FIR

प्यार हुआ, इज़हार हुआ फिर FIR

युवती एक दिन अपनी सहेली के घर गई,जहां उसकी मुलाकात उस लड़के से हुई,जिसे वह अपने सपनों का राजकुमार मान बैठी। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया,घंटो मोबाइल पर लम्बी बातें होने लगीं,आगे चलकर प्यार का इजहार हुआ।

एक दिन लड़के ने लड़की से शादी करने का वादा करके उसे घर से भाग लिया। दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते बने,फिर लड़के ने लड़की से कहा,हम शादी नहीं कर सकते हैं। गुस्से में तमतमाई लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा कर दिया है। अब लड़का सलाखों के पीछे है। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पहले किया प्रपोज़,फिर कहा- अब शादी नहीं कर पाएंगे

पहले किया प्रपोज़,फिर कहा- अब शादी नहीं कर पाएंगे

मिली जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र की 20 बरस की नवयुवती 2 साल पहले सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली अपनी सहेली के घर आई थी। जहां उसकी मुलाकात मुंगेली के पटवापारा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश साहू से हुई। लड़की का आरोप है कि लड़के ने खुद उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा था,लेकिन बाद में यह कहकर मुकर गया कि हमारे घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए हम शादी नहीं कर पाएंगे ।

घर नहीं था ,कोई लड़के ने किया लड़की को राजी,फिर

घर नहीं था ,कोई लड़के ने किया लड़की को राजी,फिर

लड़की के बयान के मुताबिक बीते 15 अक्टूबर को आरोपी युवक नागेश साहू ने लड़की से कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं कि तो वह आत्महत्या कर लेगा। लड़के के प्रेम में लड़की साथ घर से भाग गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने सरकंडा क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल के निकट ले गया। जहा उसने लड़की से कहा कि अब हमारी शादी होने वाली है और हम हस्बेंड वाइफ हो जाएंगे। इसके बाद दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते कायम हुए।

शादी से पहले रहने लगे थे साथ

शादी से पहले रहने लगे थे साथ

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नागेश के घरवाले भी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे। इसलिए पीड़िता युवती को उसके घर में रह रही थी,लेकिन जब लड़की के परिजनों को बुलाकर शादी करने की बात कही गई,तब उसके बाद दोनों के बीच बीच मनमुटाव हो गया और युवक ने विवाह करने से इनकार कर दिया। अपने बॉयफ्रेंड की हरकतों से परेशान होकर युवती ने सरकंडा थाने आरोपी नागेश साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल जाने निकली थी,लड़का ले गया चाचा के घर

स्कूल जाने निकली थी,लड़का ले गया चाचा के घर

बिलासपुर शहर में ही सप्ताह भर पहले एक 16 साल की लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया था। इस मामले में लड़की और आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। एक दिन स्कूल जाने निकली लड़की को आरोपी अपनी बाइक में बैठाकर चाचा के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ले सकते हैं एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+