युवक के साथ लड़की को पकड़ा तो ले लिया फोन नंबर फिर बार-बार बुलाकर उसका रेप करते थे पुलिसकर्मी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 साल की लड़की से रेप करने पर दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपित डायल 112 में कांस्टेबल हैं। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी लड़की को डरा-धमकाकर बुलाते थे फिर उसके साथ रेप करते थे।

किसी युवक के साथ लड़की को पकड़ा था

किसी युवक के साथ लड़की को पकड़ा था

किशोरी की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और आरोप सही पाने पर दो माह बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र की किशोरी को कुछ महीने पहले डायल 112 में तैनात कांस्टेबल देवानंद केंवट और वीरेंद्र राजपूत ने एक युवक के साथ पकड़ लिया था।

दोनों पुलिसकर्मी फोन कर बुलाते थे फिर करते थे रेप

दोनों पुलिसकर्मी फोन कर बुलाते थे फिर करते थे रेप

इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़की का नंबर ले लिया और धमकी देकर छोड़ दिया। आरोप है कि फिर दोनों सिपाही लड़की को फोन करने लगे। वह डरा-धमकाकर उसे बुलाते थे और रेप करते थे। इन सबसे परेशान होकर लड़की ने अक्टूबर माह में सरकंडा थाना क्षेत्र में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच में काफी समय लग गया। जांच सही मिलने पर 6 दिसंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

ऑटो चालक ने भी किया था रेप

ऑटो चालक ने भी किया था रेप

आरोप है कि पुलिस दोनों कांस्टेबल को बचाने के लिए समझौते का दबाव भी बनाती रही। इसी मामले में दोनों पुलिसकर्मियों से पहले ऑटो चालक को भी रेप केस में पकड़ा गया था। आरोप है कि बहतराई निवासी पंचराम साहू किशोरी को अपनी ऑटो में पुलिसकर्मियों के पास छोड़ने जाता और लाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने भी लड़की का रेप किया।

लड़की के दोस्तों ने दो बार किया गैंगरेप

लड़की के दोस्तों ने दो बार किया गैंगरेप

इसके अलावा बिलासपुर के तारबगार थाना पुलिस ने किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपित लड़की के दोस्त हैं। इन सभी ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से सभी ने गैंगरेप किया। इसके बाद मामला मंगलवार को तारबहार थाना पुलिस तक पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+