छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में लड़के ने मां-बाप सहित दो भाई और एक बहन को काट डाला फिर की खुदकुशी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मटियाराी गांव में शुक्रवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया। हत्यारोपित युवक ने ट्रक के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। हत्यारोपित की पहचान 22 वर्षीय रोशन सूर्यवंशी के रूप में हुई है। रोशन ने अपने पिता रूपदास सूर्यवंशी, 40 वर्षीय मां संतोषी, 20 वर्षीय भाई रोहित, 15 वर्षीय ऋषि और 14 वर्षीय बहन कामिनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

हत्या के इस निर्मम वारदात को अंजाम देने के बाद रोशन ने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव वालों का कहना है कि युवक मानिसक रूप से विक्षिप्त था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला है। जिस वक्त यह वारदात हुई है घर से सभी सदस्य सो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications