राजस्थान सरकार 60 लाख विद्यार्थियों के खाते में डालेगी रुपए, जानिए पूरी प्रक्रिया

बीकानेर, 10 दिसम्बर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अपनी बजट घोषणा पूरी करने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ के साठ लाख बच्चों को यूनिफॉर्म मुहैया करवाई जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों के बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Rajasthan government School Student

राजस्थान सरकार ने इसी शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म का रंग भी बदलने का निर्णय लिया है। सरकार प्रत्येक स्टूडेंट पर करीब 600 रुपये खर्च करेगी। यह राशि प्रत्येक स्टूडेंट के बैंक खाते में राशि जमा होगी, जिससे वह यूनिफॉर्म सिलवा सकेगा।

बीकानेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि यूनिफॉर्म राशि प्रत्येक स्टूडेंट के सीधे अकाउंट में ही ट्रांसफर होगी। यूनिफॉर्म में पैंट, शर्ट, स्कर्ट, सलवार आदि के साइज का पता नहीं रहता। ऐसे में बैंक खाते में ही रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी. विद्यार्थियों का जिला व स्कूलवार डेटा राज्य सरकार को भेजा जा रहा है।

ऐसी होगी नई यूनिफॉर्म

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री ने पहले ही यूनिफॉर्म बदलने का निर्णय कर दिया था, जिसमें पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों को यूनिफॉर्म फ्री दी जाएगी। छात्रों के लिए हल्के नीले (ब्ल्यू) रंग की कमीज और डार्क ग्रे रंग की पैंट होगी। लड़कियों को हल्के नीले (ब्ल्यू) रंग का कुर्ता-शर्ट तथा डार्क ग्रे रंग की सलवार या स्कर्ट होगी।

लड़कियों को डार्क ग्रे रंग की चुन्नी भी ओढ़नी होगी। सर्दियों में इन कपड़ों के साथ डार्क ग्रे कलर का कोट (ब्लेजर) या स्वेटर भी पहनना होगा। वैसे तो स्टूडेंट्स को इसी सत्र में ये यूनिफार्म पहननी है, लेकिन इसका दबाव नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+