PM Modi Bikaner Visit: पीएम मोदी 22 को देंगे 25 बड़ी परियोजनाओं की सौगात, राजस्थान से विकास की नई शुरुआत
PM Modi Bikaner Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अपने इस एक दिवसीय प्रवास के दौरान पीएम मोदी धार्मिक आस्था, आधारभूत ढांचे, रेलवे, सड़क, ऊर्जा और जल आपूर्ति जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।
बीकानेर से भाजपा सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पलाना पहुंचकर पीएम मोदी की प्रस्तावित सभा की तैयारियों का जायजा लिया। Narendra Modi जी के प्रस्तावित बीकानेर आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में तैयारियों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- PM Modi Karni Mata Visit: जिस करणी माता मंदिर में आ रहे पीएम मोदी, वहां पर रहती है 20,000 'काबा की फौज'
Narendra Modi Deshnok Temple Visit: करणी माता मंदिर से यात्रा की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को सुबह 11 बजे बीकानेर के देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर से मुंबई के लिए शुरू हो रही एक नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
PM Modi Palana Sabha: पलाना से देश को मिलेगा विकास का नया विज़न
बीकानेर के पलाना में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं को 'विकास का इंजन' माना जा रहा है, जो राजस्थान ही नहीं, देशभर की कनेक्टिविटी और बुनियादी सेवाओं को नई ऊंचाई देगा।

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 स्टेशनों की सौगात
प्रधानमंत्री देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जो "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप में विकसित किए गए हैं। इन स्टेशनों की डिजाइन स्थानीय संस्कृति से प्रेरित है-जैसे देशनोक स्टेशन करणी माता मंदिर की वास्तुकला पर आधारित है, थावे स्टेशन में मधुबनी कला की झलक है और डाकोर स्टेशन श्री रणछोड़राय जी महाराज से प्रेरित है।
Railway Electrification: रेलवे विद्युतीकरण को नई रफ्तार
रेलवे के 100% विद्युतीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर रेलखंड की आधारशिला रखेंगे और सूरतगढ़-फलोदी, फुलेरा-डेगाना, उदयपुर-हिम्मतनगर, फलोदी-जैसलमेर और समदड़ी-बाड़मेर मार्गों के विद्युतीकरण का उद्घाटन करेंगे। इससे रेलवे संचालन अधिक दक्ष और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा।
यह भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान आकर करणी माता का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, बॉर्डर विज़िट की अटकलें भी तेज
सीमा तक पहुंचेगी सड़क कनेक्टिविटी
राजस्थान में सड़कों के चौड़ीकरण और नए राजमार्गों के निर्माण की कई योजनाओं को हरी झंडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री 4,850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनमें से कुछ राजमार्ग भारत-पाकिस्तान सीमा तक पहुंचेंगे-जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम हैं।
New Solar Power Projects: हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा निवेश
प्रधानमंत्री बीकानेर, नावा, डीडवाना और कुचामन में नई सौर ऊर्जा परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके अतिरिक्त, पावरग्रिड ट्रांसमिशन परियोजनाएं और फतेहगढ़-II पावर स्टेशन के विस्तार की घोषणा भी की जाएगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी।
स्वास्थ्य और शिक्षा में नई उपलब्धियां
राजस्थान के विभिन्न जिलों में 25 प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनमें नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना और बिजली परियोजनाएं शामिल हैं। राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और धौलपुर में बन रहे नर्सिंग कॉलेज राज्य के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देंगे।
जल जीवन मिशन को मिलेगा नया बल
पीएम मोदी झुंझुनूं जिले में ग्रामीण जलापूर्ति व फ्लोरोसिस नियंत्रण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, अमृत 2.0 योजना के तहत पाली जिले के सात शहरों में जल आपूर्ति प्रणाली को अपग्रेड किया जाएगा। इन योजनाओं से जल संकट से जूझते क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications