Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पवन व्यास बीकानेर : 30 मिनट में 20 किलो वजनी व 1475 फीट लंबी पगड़ी बांधकर बनाया रिकॉर्ड

बीकानेर। राजस्थान की आन बान शान कहे जाने वाली पगडी को विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी बांधकर युवक ने अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले 20 वर्षीय युवक पवन व्यास ने यह अनोखा कारनामा कर दिखाया है। विश्व में सबसे छोटी पगड़ी बांधकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाले बीकानेर के पवन व्यास ने अब विश्व की सबसे बड़ी 450 मीटर पगड़ी बांधकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

Recommended Video

    Rajasthan के Pawan Vyas ने बांधी दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी, देखिए ये Video | वनइंडिया हिंदी
    आधे घंटे बांधी 450 मीटर लंबी पगड़ी

    आधे घंटे बांधी 450 मीटर लंबी पगड़ी

    बीकानेर शहर के पवन व्यास ने महज आधे घण्टे में 450 मीटर यानी 1475 फीट लंबी पगड़ी बांधकर दुनिया का सबसे बड़ा साफा बांधने का रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। पगड़ी बांधने का कार्यक्रम धरणीधर सभागार में आयोजित हुआ। जहां वर्ष 2018 के नेशनल मूछ चेम्पियन मिस्टर राहुल शंकर थानवी के सिर पर पवन व्यास ने विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी बांधकर अपना रिकॉर्ड बनाया था।

     विश्व की सबसे छोटी पगड़ी भी बांधी

    विश्व की सबसे छोटी पगड़ी भी बांधी

    पगड़ी को लेकर पवन व्यास ने बताया कि पगड़ी राजस्थान की आन बान शान है।सालभर पहले हाथ की अंगुलियों पर विश्व की सबसे छोटी पगड़ी बांधकर इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। उसके बाद उसे विचार आया कि दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बांधकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाए। पगड़ी बांधकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पिछले काफी महीनों से तैयारी कर रहा था।

     पवन व्यास की पगड़ी का वजह 20 किलो

    पवन व्यास की पगड़ी का वजह 20 किलो

    पवन व्यास ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी का रिकॉर्ड 400 मीटर का था, मगर उसने आज 450 मीटर यानी 1475 फीट की पगड़ी बांधकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महज 30 मिनट में 55 पगड़ियों से बांधकर बनाया है। पवन ने बताया कि एक साफे की लंबाई लगभग 8.7 मीटर की है। 20 किलो वजन की है। पगडी 2 फीट लम्बी 3 फुट चौड़ी है। अब इस पगड़ी को रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड यूके में शामिल करवाने के लिए भेजा जाएगा।

     एक लाख लोगों को बांध चुके हैं राजस्थानी पगड़ी

    एक लाख लोगों को बांध चुके हैं राजस्थानी पगड़ी

    पवन के हाथों से सिर पर पगड़ी बंधवाने वाले राहुल थानवी ने बताया कि कहते हैं कि शुरुआत में थोड़ा भारी लगा था, लेकिन अब अच्छा महसूस हो रहा है। राजस्थान की शान और परंपरा जिसे लोग भूलते जा रहे हैं, उसके लिए मेरा चयन हुआ, यह अच्छी बात मानता हूं। गौरतलब है कि 20 वर्ष की उम्र में युवक पवन व्यास ने अब तक करीब 1 लाख से अधिक अलग-अलग समाज व लोगों के पगड़िया बांध चुके हैं। पवन के परिवार में उनके पिता, ताऊ और भाई भी साफा बांधने में सिद्धहस्त हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+