धारा 370 हटाने के बाद अब पाकिस्तान का पानी बंद कर बीकानेर तक लाया जाएगा-केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

Recommended Video

    बीकानेर : अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर दौरा, धारा 370 का खत्म होना बताया ऐतिहासिक

    बीकानेर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान का पानी बंद कर दिए जाने की बात हिंदुस्तान में एक बार फिर से उठने लगी है। इस बीच केंद्रीय भारी उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तो यहां तक कह डाला है कि भारत की नदियों का पाकिस्तान जाने वाला पानी बंद करके बीकानेर लाया जाएगा। सोमवार को राजस्थान बीकानेर के दौरे पर आए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने भाजपा के तिरंगा उलास कार्यक्रम में शिकरत करने लूणकरणसर पहुंचे।

    Central Minister Arjun ram Meghwal said water of pakistan will stopped After article 370

    भाजपा कार्यलय में आयोजित तिरंगा उलास कार्यक्रम में मंत्री मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। अब तक के संसद सत्र में सबसे ज्यादा बिल पास हुए हैं। 'मोदी है तो मुमकिन' के बारे में बोलते हुए कहा कि मंत्री मेघवाल ने कहा कि मोदी जी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। धारा 370 की समाप्ति के बाद अब पाकिस्तान जाने वाला पानी को रोकेंगे। राजस्थान और पंजाब के हिस्से का पाकिस्तान जा रहे पानी को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। वहां डेम बनाकार पानी को रोकेंगे और फिर उसे राजस्थान के बीकानेर तक लाएंगे।

    Central Minister Arjun ram Meghwal said water of pakistan will stopped After article 370

    केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने धारा 370, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन, तीन तलाक़ बिल, मोटर व्हीकल एक्ट संसोधन, कन्जयूमर एक्ट सहीत संसद के सत्र को ऐतिहासिक सत्र बताते हुए कहा की सभी वर्ग के लोग इन निर्णय से सहमत हैं। अब आगामी सत्र में पाकिस्तान जा रहे पानी पर पूर्णतः प्रतिबद्ध लगाकर इनको रोक जाएगा। इस दौरन श्रेयांस बैद ने लूणकरणसर में रेलवे फाटक के पास बने अंडर ब्रीज में जल भराव की समस्या का समाधान करवाने , विभिन गाड़ियों का ठहराव करवाने, शुलभ सौचायलय का निर्माण करवाने सहित विभिन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    Central Minister Arjun ram Meghwal said water of pakistan will stopped After article 370
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+