BIKANER : भाजपा MLA सुमित गोदारा व BDO भोमसिंह के बीच हुई कहासुनी, मामले ने पकड़ा तूल

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में भाजपा विधायक और ग्राम विकास अधिकारी का आपस में तनातनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक सुमित गोदारा और BDO भोमसिंह की विकास कार्य और अपने चहेतों को टेंडर देने के आरोपों को लेकर आपस मे कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और मामला गहमागहमी तक पहुच गया। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर बरसे तो वहीं विधायक ने BDO को आवाज नीचे कर बात करने की धमकी दे डाली। मामला और हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद अधिकारी ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।

BJP MLA Sumit Godara and BDO Bhom Singh said the dispute, case caught fire

दरअसल, लूणकरणसर में विकास कार्य को लेकर पंचायत समिति में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था और जनसुनवाई में भाजपा विधायक सुमित गोदारा, BDO भोमसिंह सहित प्रसाशनिक अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने BDO भोमसिंह पर ग्राम पंचायत में विकास कार्य को लेकर मनमर्जी से अपने चहेतों को टेंडर देने का आरोप लगया था। इस पर भाजपा विधायक गोदारा ने BDO से सवाल जवाब किए। जिस पर विकास अधिकारी भोमसिंह का विधायक की तरफ इशारा करते हुए जवाब देने लगे तो भाजपा विधायक गोदारा BDO पर भड़क गए और दोनों तरफ से सवाल जवाब शुरू हो गए। ऊंचे स्तर पर पहुंची बातचीत के बाद गोदारा समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पंचायत समिति लूणकरणसर की ओर से ग्राम पंचायत अरजनसर, चकजोड़, जैतपुर में विभिन्न कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी और इसके लिए अरजनसर की एक निजी कंपनी और छत्तरगढ़ की एक अन्य फर्म ने आवेदन किया था। दोनों ही फर्मों ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 10 मार्च को विकास अधिकारी के नाम से जारी बैंक ड्राफ्ट और आवेदन फार्म स्वयं विकास अधिकारी को जमा करवा दिए।

बता दें कि भाजपा विद्यायक सुमित गोदारा का विवादों से हमेशा नाता रहा है। भाजपा विधायक गोदारा की थानाधिकारी, प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ कई बार गहमागहमी हो चुकी है और यह पहला मामला नहीं जब भाजपा विधायक गोदारा ओर BDO भोम सिंह की आपस मे तनातनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+