राजस्थान पुलिस की लेडी कांस्टेबल का डांस वीडियो वायरल, सपना चौधरी के गाने पर जमकर लगाए ठुमके
बीकानेर। राजस्थान की एक महिला कांस्टेबल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांस्टेबल हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने गजबन पानी न चाली...पर ठुमके लगाती नजर आ रही है। वायरल वीडियो शादी समारोह का है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राजस्थान की लेडी कांस्टेबल का यह वीडियो बीकानेर शहर का बताया जा रहा है। बीकानेर महिला पुलिस थाने की मैस में खाना बनाने का काम करने वाली पुना देवी की दोहिती की 28 नवंबर को शादी थी।

पुना देवी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और बेटी की मौत के बाद वह दोहिती को अपने पास रखकर ही उसकी शादी कर रही थी। पुना देवी ने दोहिती की शादी के लिए महिला थाने को भी मय स्टाफ नियमंत्र पत्र दिया था।

इस पर थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने दोहिती की शादी में पुना देवी की आर्थिक मदद की ठानी और बुधवार को बीकानेर एएसपी पवन मीणा, महिला थानाप्रभारी मनोज माचरा पूरे स्टाफ के साथ मायरा लेकर पुना देवी के घर पहुंचे और एक लाख 51 हजार रुपए की मदद की।
बीकानेर महिला थाना के स्टाफ ने पुना देवी की दोहिती की शादी अपनी बेटी की तरह की। बारातियों का स्वागत भी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने किया। स्टाफ में उक्त महिला कांस्टेबल भी शामिल बताई जा रही है। लेडी कांस्टेबल का वायरल डांस वीडियो भी पुना देवी की दोहिती की शादी का बताया जा रहा है। महिला कांस्टेबल ने दोहिती की शादी में डांस करके खुशी का इजहार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications