बिजनौर: घर की चौखट पर लटकी थी युवक की लाश, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने कहा हत्या तब पुलिस को हुआ यकीन

बिजनौर, 21 मार्च। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक घर की चौखट पर फंदे से लटकता हुआ दिखा। बेटे को इस हालत में देख पिता के होश उड़ गए। परिजनों ने मिलकर युवक को चौखट से उतारा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी ने बेटे की हत्या कर दी और फिर लाश को घर की चौखट पर टांग दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इसे खुदकुशी बताते हुए लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या की गई है फिर पुलिस को यकीन हुआ। पुलिस ने केस में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी है।

Youth hanged on door of home after beaten to death

घटना शनिवार को बिजनौर के परवर पश्चिम गांव में घटी। यहां पुजारी राकेश के 21 वर्षीय बेटे शोभित की हत्याकर उसकी लाश उसी के घर की चौखट से लटका दी गई। परिजनों ने जिस पर हत्या का आरोप लगाया है वह पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। पुजारी पिता के मुताबिक, पड़ोसी गजोधर घर के पास के खाली प्लॉट में रिश्तेदारों के साथ जुआ खेलता था। बेटा शोभित इसका विरोध करता था। रंजिशन गजोधर अपने परिजनों के साथ शनिवार को आया और बेटे को घर से बाहर बुलाया।

पुजारी राकेश ने कहा, जैसे ही बेटा शोभित घर से बाहर आया, गजोधर और उसके रिश्तेदार शोभित को पीटने लगे। उन्होंने शोभित को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। शोभित को बचाने के लिए घर के लोग दौड़े तो उन पर भी गजोधर ने हमला बोल दिया। लेकिन ग्रामीणों को आते देखकर सभी भाग खड़े हुए। इस घटना के कुछ घंटे बाद शोभित की लाश घर की चौखट पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने कहा, गजोधर और उसके रिश्तेदारों ने शोभित का गला घोट दिया और फिर चौखट से लटका दिया।

राकेश का कहना है कि शोभित की पिटाई के बारे में शिकायत बिजनौर पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस शोभित की मौत को खुदकुशी बताती रही। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। बिजनौर पुलिस ने इसके बाद कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। गजोधर और उसके तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिजनौर थाने के कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+