UP News: शादीशुदा मौसा ने भतीजी को प्रेम जाल में फंसाया, शादी की जिद की तो कर दी हत्या, ऐसे खुला राज

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बिजनौर जनपद में एक मौसी ने अपनी भतीजी को पहले प्रेम जाल में फसाया उसके बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मौसी ने उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया गया। जब लोगों को यह पता चला कि युवती की हत्या उसके मौसा ने ही की थी, तो लोग हैरान रह गए। फिलहाल घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

up-news-married-uncle-traps-niece-in-love-trap

दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक खाली पड़े प्लाट में 15 मार्च को 22 वर्षीय एक युवती की लाश मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई में जुट गई थी।

आसपास के लोगों ने पहचान किया तो पता चला कि युवती समीप के एक गांव की रहने वाली थी। उसके बाद युवती के परिजनों को पुलिस ने सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे युवती के पिता ने अपने साढू के ऊपर हत्या का आरोप लगाया था।

युवती के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी सचिन शर्मा को गिरफ्तार करके उसे पूछताछ की तो उसने हत्या के पीछे की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

उसने बताया कि वह अपनी अपने साढू की बेटी से काफी समय से प्यार करता था। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा था और साढू की बेटी द्वारा शादी का दबाव बनाया जा रहा था जिसके चलते वह काफी परेशान हो गया था।

इसी बात से नाराज होकर उसने उसे मिलने के लिए बुलाया 14 मार्च को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक इलाके में युवती उसे मिलने के लिए आई तो उसने मालन नदी के किनारे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने यह भी बताया कि उसके चेहरे की पहचान ना हो इसके लिए उसने उसके चेहरे पर केमिकल डालकर चेहरा जला दिया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के समझ प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+