UP News: बेगम ने निर्वस्त्र कर सिगरेट से दागा शौहर का 'नाजुक अंग', शर्मनाक करतूत बेडरूम के CCTV कैमरे में कैद
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक कलयुगी पत्नी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पत्नी द्वारा अपने पति के साथ की जा रही अमानवीय हरकत बेडरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मामला सामने आया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला अपने पति को निर्वस्त्र करने के बाद सिगरेट से उसके प्राइवेट पार्ट को दाग रही है। इस दौरान पत्नी ने अपने पति का हाथ और पर भी बांध दिया था। पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति दर्द से तड़पता है लेकिन बेरहम पत्नी उसे जलाते हुए तड़पाती रहती है।

मामले की जानकारी होने के बाद इस मामले में पीड़ित पति के पिता द्वारा अपनी बहू के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
17 नवंबर 2023 को हुई थी शादी: यह पूरा मामला बिजनौर जनपद के स्योहारा थाने के चक मकसूद सानी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले मन्नान जैदी की शादी गांव की ही रहने वाली मेहर जहां नमक की युवती के साथ 17 नवंबर 2023 को हुई थी। दोनों में शादी की पहले से ही अफेयर चल रहा था।
अफेयर के बाद मेहर जहां एक दिन शादी करने की जिद पर अड़ गई उसके बाद परिजनों द्वारा दोनों की मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर दी गई। शादी के बाद मन्नान जैदी अपना घर छोड़कर किराए पर कमरा ले लिया और पत्नी के साथ किराए पर ही रहने लगा।
बताया जा रहा है कि इस दौरान मन्नान को पता चला की उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं है। मेहर जहां शराब और सिगरेट पीकर घर आई थी और कई लोगों से उसके संबंध भी थे। इस बात की जानकारी होने पर मन्नान जब उसे मना करता तो वह उसके साथ मारपीट करती।
हाथ पैर बांधकर की पिटाई: मन्नान का आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की रात में उसकी पत्नी उसे दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दी। जब वह बेहोश हो गया तो उसकी पत्नी ने उसके कपड़े उतार दिए और मारने की नीयत से उसका गला दबाया। इसके अलावा उसके प्राईवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया।
इतना ही नहीं सीसीटीवी कमरे में कैद घटना में दिखाई दे रहा है कि महिला सिगरेट पी रही है और अपने पति को सिगरेट से दाग भी रही है। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसे देखकर हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि कोई पत्नी इतना क्रूर कैसे हो सकती है?
पति ने चोरी से बेडरूम में लगा दिया था सीसीटीवी कैमरा: इस बारे में मन्नान के पिता द्वारा बताया गया कि उसकी बहू उसके बेटे को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। ऐसे में उसके बेटे ने चोरी छुपे बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था।
इस सीसीटीवी कैमरे में मेहर जहां की शर्मनाक करतूत कैद हो गई उसके बाद उसकी सच्चाई का पता चला तो लोग हैरान रह गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी मेहर जहां को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications