अगले माह निकलने वाली थी बारात, घर पर अचानक बहू को देख दंग रह गए परिजन, जानिए पूरा मामला

Bijnor News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नुरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक युवती अचानक एक घर में दाखिल हुई और खुद को इस घर की बहू बताने लगी। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। अगले माह ही उनके बेटे की बारात निकलने वाली है। इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने प्रेम संबंधों के चलते अपने ही मोहल्ले के रहने बाले युवक से स्वजन से छिप कर शादी कर ली। युवक के स्वजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर अगले माह बारात की तैयारी शुरु कर दी थी। स्वजन से छिपकर शादी करने वाली युवती रविवार को युवक के घर जा कर बैठ गई।

bijnor

युवक के स्वजन द्वारा उसे बहू के रुप में घर में रखने से इंकार करने पर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक एवं युवती को थाने ले आई। युगल ने शादी करने की बात स्वीकार की। युवक के स्वजन ने दोनों को घर रखने से इंकार कर दिया। स्वजन के नही मानने पर युवक युवती को अपने साथ ले गया। पुलिस ने किसी कार्यवाही से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+