Bijnaur News: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत
Bijnaur News: बिजनौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद चार लोगों की मौत हो गई है।
कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के पास यह घटना हुई। हादसे में मारे गए सभी मृतक जनपद अमरोहा के गांव सरकड़ा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली से नजीबाबाद दिशा आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मृतकों में एक सिपाही और पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस को कार से एक मृतक की परविंदर नाम की आईडी मिली है। पुलिस अन्य की पहचान करने के लिए संपर्क कर रही है।
सभी मृतक गांव सरकड़ा, बछराव अमरोहा निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
परविंदर अपने पिता मेहर चंद भाई और मामा के साथ की दवाई दिलाने ऋषिकेश जा रहा था। सिपाही की पोस्टिंग वर्तमान में जनपद रामपुर के किसी थाने में थी। सूचना पर देश दीपक समेत पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नजीबाबाद राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कई बार पलटी है। इस वजह से शव बाहर निकल गए थे। हाईवे की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications