बिजनौर: रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरी कार, रुड़की के तहसीलदार समेत तीन की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नैनीताल से वापस आते समय ये हादसा हुआ है। रेस्क्यू के बाद तीनों के शव नहर से निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

roorkee tahsildar and two others died in road accident in bijnor

नैनीताल से वापस लौट रहे थे रुड़की के तहसीलदार

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रुड़की के तहसीलदार सुनैना राणा अपने ड्राइवर और अर्दली के साथ एक मीटिंग के लिए नैनीताल गए थे। शनिवार की देर रात लौटते समय बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

गोताखोरों की मदद से निकाले गए तीनों शव

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से गाड़ी और तहसीलदार सहित ड्राइवर और अर्दली के शव को निकाल लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि आगे कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+